Home Karnataka Bengaluru आईपीएल नीलामी खत्म : कोई करोडों में खेला, कोई खरीदार को तरसा

आईपीएल नीलामी खत्म : कोई करोडों में खेला, कोई खरीदार को तरसा

0
आईपीएल नीलामी खत्म : कोई करोडों में खेला, कोई खरीदार को तरसा
IPL auction 2017 ends : know all about players price
IPL auction 2017 ends : know all about players price
IPL auction 2017 ends : know all about players price

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी समाप्त हो गई। आश्चर्यजनक रूप से इमरान ताहिर, ईशांत शर्मा और इरफान पठान को कोई खरीददार नहीं मिले।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को आईपीएल 10 की नीलामी में पुणे सुपरजायंट्‍स ने 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को 12 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा। ट्रेंट बोल्ट को केकेआर ने 5 करोड़ में और कगिसो रबाडा को डेयरडेविल्स ने 5 करोड़ में खरीदा।

नीलामी में 352 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिनमें से 67 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। नीलामी में फ्रैंचाइजियों की तरफ से कुल 91 करोड़ 15 लाख रूपये खर्च किये गये। इयोन मॉर्गन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि एंजेलो मैथ्यूज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2 करोड़ में हासिल किया।

यह भी पढें : स्टोक्स के बाद एक और इंग्लिश खिलाड़ी टाइमल मिल्स को मिले 12 करोड़

आईपीएल 2017 के लिए क्रिकेटर्स की नीलामी सोमवार को शुरू हुई। सबसे पहले बल्लेबाजों के समूह की बोली लगाई गई। इस ग्रुप में सिर्फ मॉर्गन को खरीदा गया। मॉर्गन की बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी और उन्हें किंग्स इलेवन ने बेस प्राइज पर खरीदा।

इंग्लिश ऑलराउंडर स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन उन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। उन्हें हासिल करने के लिए शुरू में दिल्ली और सनराइजर्स भिड़ते नजर आए, लेकिन पुणे ने अचानक मैदान में उतरकर बाजी पलटते हुए उन्हें 14.5 करोड़ में हासिल किया।

ऑलराउंडरों की सूची में पवन नेगी को आरसीबी ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। उन्हें पिछली बार 8.5 करोड़ में खरीदा गया था। कोरी एंडरसन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने बेस प्राइस एक करोड़ में खरीदा।

यह भी पढें : अफगानिस्तान के राशिद खान को हैदराबाद ने 4 करोड़ में खरीदा

द. अफ्रीका के कगिसो रबाडा को डेयरडेविल्स ने 5 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ थी। इसी प्रकार न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को 5 करोड़ में केकेआर ने अपने नाम किया। उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ थी। मिचेल जॉनसन की बेस प्राइस 2 करोड़ थी और उन्हें इसी कीमत पर ‍मुंबई इंडियंस ने हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस की बेस प्राइस 2 करोड़ थी और उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.5 करोड़ में अपने दल में शामिल किया। हरफनमौला खिलाड़ियों की नीलामी 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को केकेआर ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा।

यह भी पढें : IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स, कीमत 14.5 करोड़

केकेआर इस खिलाड़ी को किसी भी कीमत में पाना चाहती थी, क्योंकि उनकी टीम के हरफनमौला विदेशी खिलाड़ी आंद्रे रसेल पर आईसीसी ने एक साल का बैन लगाया है। भारतीय ऑलराउंडर्स कर्ण शर्मा का बेस प्राइस 30 लाख था, जिन्हें 3 करोड़ 20 लाख में मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया।

पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब से खेलने वाले भारतीय ऑलराउंडर रिषी धवन का बेस प्राइस 30 लाख था, जिन्हें 55 लाख में केकेआर ने अपने नाम किया। तेज गेंदबाजों की नीलामी 30 लाख बेस प्राइस वाले भारतीय तेज गेंदबाज वरूण एरोन को टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ 80 लाख में हासिल किया।

यह भी पढें : शाहिद अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तीसरी बार लिया संन्यास

मनप्रीत गोनी अपने बेस प्राइस से दोगुनी कीमत 60 लाख में गुजरात लॉयंस के हुए। कीवी गेंदबाज मैट हैनरी को पंजाब ने 50 लाख में खरीदा। टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट खेल चुके जयदेव उनादकट को पुणे ने उनके बेस प्राइस 30 लाख में अपने नाम किया।

भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की बेस प्राइस 2 करोड़ थी, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। स्पिनरों में एल. संदाकन, ईश सोढ़ी, ब्रेड हॉग, प्रज्ञान ओझा और इमरान ताहिर को किसी ने नहीं खरीदा।

अनकैप्ड खिलाड़ी दसवें सेट में अनकैप्ड स्पिनरों पर बोली लगी। मुरुगन अश्विन को दिल्ली ने एक करोड़ का दांव लगाया। पिछली बार उन्हें पुणे ने 4.5 करोड़ में खरीदा था। प्रवीण तांबे को हैदराबाद ने 10 लाख में लिया।

नौंवे सेट में अनकैप्ड गेंदबाजों पर बोली लगी। अंकित चौधरी को बेंगलुरु ने 2 करोड़ में लिया, वहीं टी नटराजन को पंजाब ने 3 करोड़ में लिया। नाथू सिंह को गुजरात लॉयन्स ने 50 लाख, वहीं बासिल थंपी को 85 लाख में लिया।

यह भी पढें : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा नहीं होंगे मिशेल स्टार्क

आठवें सेट में अनकैप्ड विकेटकीपरों पर बोली लगी। आदित्य तारे को दिल्ली ने 25 लाख का दांव लगाया। सातवें सेट में अनकैप्ड ऑलराउंडरों पर दांव लगे। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपए में खरीदा। इस तरह वह आईपीएल में शामिल होने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए।

नबी के बाद अफगानिस्तान के फिरकी गेंदबाज राशीद खान अरमान को गत विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा 4 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। कृष्णप्पा गौतम को मुंबई इंडियन्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा। राहुल तेवतिया को 25 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने लिया।

छठे सेट में अनकैप्ड बल्लेबाजों पर बोली लगी। तन्मय अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 लाख में खरीदा है। इन खिलाड़ियों पर लगी दोबारा बोली लंच के बाद उन खिलाड़ियों की दोबारा बोली लगी, जिन्हें पहले राउंड में खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई थी।

यह भी पढें : दक्षिण अफ्रीका ने पहले एकदिवसीय में न्यूजीलैंड को हराया

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, इरफान पठान, स्पिनर प्रज्ञान ओझा, भारतीय ऑलराउंडर परवेज रसूल दूसरे दौर में भी नहीं बिके। सीन एबोट का भी कोई खरीदार नहीं मिला। इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस 50 लाख में लिया। मुनाफ पटेल को 30 लाख में गुजराज ने लिया।

नाथन कोल्टर नाइल के लिए दूसरे दौर में अच्छी बोली लगी। केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस तेज गेंदबाज के लिए भिड़ंत देखने को मिली। 1 करोड़ के बेस प्राइस वाला ये खिलाड़ी 3.5 करोड़ में केकेआर के पाले में गया। दूसरे राउंड में मार्टिन गप्टिल को उनके बेस प्राइस 50 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।

यह भी पढें : सोशल मीडिया पर धोनी के समर्थन में आए प्रशंसक

गुजरात लॉयंस ने इंग्लिश सलामी बल्लेबाज जेयन रॉय को बेस प्राइस एक करोड़ में लिया। एरोन फिंच के साथ रॉय गुजरात के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। सौरभ तिवारी भी अपने बेस प्राइस 30 लाख में मुंबई इंडियंस के हुए।

फैज फजल, एलेक्स हेल्स, रॉस टेलर, दिल्ली के उनमुक्त चंद, दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर 50 लाख के बेस प्राइस वाले श्रीलंकन ऑलराउंडर तिषारा परेरा को आश्चर्यजनक रूप से किसी भी टीम ने खरीदने की रुचि नहीं दिखाई। पिछले साल पुणे सुपरजायंट्‍स की टीम इंडिया से खेलने वाले 30 लाख कीमती टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह को कोई खरीदार नहीं मिला।

अंडर-19 स्टार पृथ्वी शॉ, उमंग शर्मा, प्रियंक पांचाल, प्रवीण दुबे, शिवम दुबे, मनन शर्मा, महिपाल रोमरॉर और आकाशदीप नाथ को किसी ने लिया। मोहम्मद शहजाद, एकलव्य द्विवेदी, विष्णु विनोद, श्रीवत्स गोस्वामी को किसी ने लिया।