Home World Europe/America 224 यात्रियों समेत रूसी विमान को आईएस में गिराया?

224 यात्रियों समेत रूसी विमान को आईएस में गिराया?

0
224 यात्रियों समेत रूसी विमान को आईएस में गिराया?
ISIS shot down russian plane in sinai, all 224 on board killed
ISIS shot down russian plane in sinai, all 224 on board killed
ISIS shot down russian plane in sinai, all 224 on board killed

काहिरा। मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप के पहाड़ी इलाके में शनिवार को एक रूसी एयरबस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 224 लोग मारे गए जिनमें चालक दल के सात सदस्य भी शामिल हैं। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने विमान को मार गिराने का दावा किया है।

मिस्र के सुरक्षा अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि विमान में सवार 217 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों में से कोई जीवित नहीं बचा। यात्रियों में 214 रूसी और तीन यूक्रेन के नागरिक थे।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक दुर्घटनास्थल से बरामद 100 से अधिक शवों में से ज्यादातर जले हुए हैं। उन्होंने बताया कि विमान का मलबा उत्तरी सिनाई शहर एल आरिश से करीब 100 किलोमीटर दूर दक्षिण में मिला।

विमान का मलबा उसके ब्लैक बॉक्स सहित हसाना इलाके में पाया गया। एक अधिकारी ने हादसा स्थल का मार्मिक दृश्य बताया जहां पीडि़तों के शव अभी भी सीट बेल्ट से बंधे हुए थे।

सूत्रों ने बताया कि शर्म अल-शेख के रेड सी रिसॉर्ट से एयरबस ए321 के आज सेंट पीटर्सबर्ग के लिए उड़ान भरने के 23 मिनट बाद ही मिस्र के एटीसी के साथ उसका संपर्क टूट गया।

सिनाई में घातक बगावत छेडऩे वाले इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने विमान को मार गिराने का दावा किया है लेकिन यह नहीं बताया कि कैसे? संगठन ने कहा है कि खिलाफत के सैनिकों ने रूसी विमान को गिराने में सफलता हासिल की। उसने इसे सीरिया में आईएस पर रूस के हवाई हमलों का बदला करार दिया है।

हालांकि रूसी परिवहन मंत्री ने इंटरफैक्स संवाद समिति को बताया कि आईएस के दावे को सही नहीं माना जा सकता। विमान हादसे के लिए कोई सरकारी जवाब नहीं मिला है लेकिन सुरक्षा और विमानन अधिकारियों द्वारा किए गए शुरूआती आकलन से संकेत मिलते हैं कि विमान तकनीकी कारणों से हादसे का शिकार हुआ।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी ने हादसे में लोगों के मारे जाने पर शोक जताया है। वह घटनाक्रम पर करीब से नजर रखे हुए हंैं और उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

हादसे के बाद के हालात की निगरानी के लिए बनाई गई समिति के प्रमुख पायलट अयमान अल मुकादम ने बताया कि हादसा ‘तकनीकी खराबी’ के कारण हुआ। उन्होंने पूर्व की इन अटकलों को खारिज किया कि विमान को अशांत प्रायद्वीप में मार गिराया गया है।

उन्होंने बताया कि विमान के चालक ने विफलता को भांप लिया और विमानन प्रशासन को इसकी खबर दी कि वह सबसे करीबी हवाई अड्डे पर उतरना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि यह उत्तरी सिनाई में अल आरिश हवाई अड्डे पर उतरने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

उड़ान संख्या केजीएल 9268 वाला विमान कोगालीमाविया एयरलाइन का था जो पश्चिमी साइबेरिया में स्थित एक छोटी विमानन कंपनी है। रूसी रिया संवाद समिति ने बताया कि उड़ान के नियमों का उल्लंघन करने के लिए एयरलाइन के खिलाफ एक आपराधिक मामला शुरू किया गया है।