Home Sports Football आईएसएल नीलामी : पुणे ने लेविस, राजा को साथ जोड़ा

आईएसएल नीलामी : पुणे ने लेविस, राजा को साथ जोड़ा

0
आईएसएल नीलामी : पुणे ने लेविस, राजा को साथ जोड़ा
ISL auction draft 2017 : complete list of players signed
ISL auction draft 2017 : complete list of players signed

मुंबई। एफसी पुणे सिटी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के लिए रविवार को हुई नीलामी में स्ट्राइकर कीन लेविस, डिफेंडर वाने वाज, लालचुआनमाविया फनाई, मिडफील्डर आदिल खान, बलजीत सिंह और जेवेल राजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। पुणे ने चौथे सीजन के लिए युवा गोलकीपर विशाल कैथ और फारवर्ड आशिके कुरुनियान रिटेन किया था।

नीलामी प्रक्रिया में पुणे में शामिल किए गए लेविस ने पिछले सीजन में दिल्ली डायनामोस क्लब के लिए खेले गए 11 मैचों में चार गोल दागे थे। नीलामी के दूसरे राउंड में टीम का हिस्सा बने आदिल इस लीग में चर्चिल ब्रोस मजबूत सेंटर-बैक रहे हैं।

इसके अलावा, नए सीजन में बलजीत को राजा के साथ पुणे की मिडफील्ड की मजबूती को बढ़ाते देखा जाएगा। पिछले सीजन में जहां, बलजीत ने चेन्नईयान एफसी का प्रतिनिधित्व किया था, वहीं राजा ने एटलेटिको कोलकाता के लिए खेला था।

पुणे के मुख्य कोच एंटोनियो हबास ने कहा कि युवा खिलाड़ियों में नई चीजों को सीखने की भूख और उत्सुकता होती है। मेरा मानना है कि यह टीम स्तर में एक नया मोड़ लाएंगे। हम युवा खिलाड़ियों के विकास में ध्यान देंगे।

ड्रॉफ्ट खिलाड़ी :-

गोलकीपर: कमलजीत सिंह

डिफेंडर : हरप्रीत सिंह, निम दोरजी तमांग, लालचुआनमाविया फनाई, गुरुतेज सिंह, वेने वाज, पवन कुमार

मिडफिल्डर : अजय सिंह, रोहित कुमार, जेवेल राजा, बलजीत सिंह, आदिल अहमद खान, इसाक वी चकचुआक

फारवर्ड : कीन लुईस

रीटेन खिलाड़ी : विशाल कैथ (गोलकीपर), आशिके कुरुनियान (फॉरवर्ड)

विदेशी खिलाड़ी: एमिलियानो अल्फारो