Home Entertainment Box Office जब हैरी मेट सेजल की कमाई : पहले दिन सिर्फ 15 करोड़ पर सिमटे शाहरुख

जब हैरी मेट सेजल की कमाई : पहले दिन सिर्फ 15 करोड़ पर सिमटे शाहरुख

0
जब हैरी मेट सेजल की कमाई : पहले दिन सिर्फ  15 करोड़ पर सिमटे शाहरुख
The movie 'JAB Harry MET Sejal' has earned so much money in the first weekend
jab harry met sejal box office : at Rs.15 crore, this is shah rukh khan's lowest opener in years on first day
jab harry met sejal box office : at Rs.15 crore, this is shah rukh khan’s lowest opener in years on first day

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। पहले दिन ही कम कमाई को शाहरुख के लिए झटका माना जा रहा है।

फिल्म द्वारा पहले ही दिन 20 करोड़ रुपए तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किए जाने के अनुमान लगाए जा रहे थे। हालांकि फिल्म इस रिकॉर्ड को नहीं छू सकी। इम्तियाज अली निर्देशित यह फिल्म देश भर में तकरीबन 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

हालांकि फिल्म में शाहरुख और अनुष्का के प्रदर्शन को काफी पसंद किया जा रहा है। विशेष रूप से शाहरुख खान और अनुष्का की पंजाबी और गुजराती छवि दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ के बाद शाहरुख और अनुष्का की एक साथ यह तीसरी फिल्म है।

फिल्म में शाहरुख ‘हरिंदर सिंह नेहरा’ उर्फ ‘हैरी’ और अनुष्का ‘सेजल झावेरी’ के किरदार में हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ दो अजनबी, हैरी और सेजल की कहानी है, जो छह देशों में एक खोई हुई अंगूठी को खोजते हुए नजर आते हैं।

शाहरुख ने एक पंजाबी टूर गाइड की भूमिका निभाई है, जबकि अनुष्का एक गुजराती लड़की की भूमिका निभा रही है। इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है।

दर्शकों की राय : इंप्रेस नहीं हुए

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म जब हैरी मेट सेजल से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। बीते वीकेंड वैसे भी कोई फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई जिसके चलते फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब जब ये फिल्म रिलीज हो गई है तो शाहरुख और अनुष्का अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को इंप्रेस करते नजर नहीं आ रहे। आलोचक इस फिल्म की स्लो पेस और बोरिंग कहानी पर बुनी गई फिल्म बता रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।