Home World Asia News जैकलिन फर्नांडीज ने कोलंबो में खोला अपना पहला रेस्तरां

जैकलिन फर्नांडीज ने कोलंबो में खोला अपना पहला रेस्तरां

0
जैकलिन फर्नांडीज ने कोलंबो में खोला अपना पहला रेस्तरां
Jacqueline Fernandez opens her first restaurant in Colombo, names it kaema sutra
Jacqueline Fernandez opens her first restaurant in Colombo, names it kaema sutra
Jacqueline Fernandez opens her first restaurant in Colombo, names it kaema sutra

कोलंबो। अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज ने अपने गृह नगर कोलंबो में अपना पहला रेस्तरां खोला है, जिससे वह काफी उत्साहित हैं। कैमा सूत्र नाम के इस रेस्तरां में श्रीलंका के व्यंजन परोसे जाएंगे।

बॉलीवुड में एक लोकप्रिय नाम जैकलिन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर श्रीलंका के शेफ दर्शन मुनिदास के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

इसके साथ उन्होंने कहा कि दर्शन मुनिदास के साथ अपने पहले रेस्तरां कैमा सूत्र की घोषणा करते हुए रोमांचित महसूस कर रही हूं। यह रेस्तरां शांगरी-ला कोलंबो में खुल गया है, जिसमें आपके लिए श्रीलंका के स्वादिष्ट व्यंजन पेश किए जाएंगे। मिलते हैं यहां।

जैकलिन इन दिनों ‘ड्राइव’ और ‘रेस 3’ में काम कर रही हैं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘ड्राइव’ में सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। वहीं ‘रेस 3’ में सलमान खान, साकिब सलीम, बॉबी देओल, डेजी शाह और अनिल कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।