![जयपुर की एक महिला को यूपी ले जाकर होटल में दुष्कर्म जयपुर की एक महिला को यूपी ले जाकर होटल में दुष्कर्म](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/11/raopl.jpg)
![jaipur woman abducted and raped in uttar pradesh](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/11/raopl.jpg)
जयपुर। राजधानी के रामगंज की निवासी एक महिला को यूपी ले जाकर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
28 वर्षीय महिला ने रामंगज थाने में मामला दर्ज करवाया है कि उसके पड़ौस में रहने वाला मोहम्मद मोहसीन 20 अक्टूबर को पीडि़ता को बहला-फुसला कर अपने साथ यूपी ले गया।
आरोपी ने 25 अक्टूरबर को अलीगढ़ में महिला को एक होटल में ठहराया और बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। महिला मौका पाकर 4 नवम्बर को आरोपी के चंगुल से बचकर जयपुर पहुंची और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।