Home Breaking विवाहित महिला से दुष्कर्म, वीडियो क्लिप वाट्स अप पर वायरल

विवाहित महिला से दुष्कर्म, वीडियो क्लिप वाट्स अप पर वायरल

0
विवाहित महिला से दुष्कर्म, वीडियो क्लिप वाट्स अप पर वायरल
Jaunpur : Woman raped by two, video clips goes viral on WhatsApp
Jaunpur : Woman raped by two, video clips goes viral on WhatsApp
Jaunpur : Woman raped by two, video clips goes viral on WhatsApp

जौनपुर। जौनपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रिजवी खां मोहल्ले की एक महिला के घर में उसे अकेला पाकर दो युवक घुस गए और दुष्कर्म किया।

लोक लाज के कारण महिला चुप रही लेकिन बाद में दोनों युवक फिर घर में घुसे और पुरानी घटना का क्लिप दिखाकर दुबारा दुष्कर्म करना चाहा तो उसने विरोध किया जिस पर उसने मोबाइल से क्लिप बनाकर वाट्स पर डाल दिया।

कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर महिला से कई बार बुलाकर पूछताछ की गई लेकिन पुलिस आरोपियों को नहीं तलब किया जिस पर पीड़िता ने अपने पति के साथ सोमवार को आरक्षी अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

पीडित महिला ने आरक्षी अधीक्षक को बताया कि मेरे पुत्र व पुत्री स्कूल गए थे तभी मोहल्ले के दो युवक घर में घुस गए और मेरे साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, दुष्कर्म के दौरान मरेरी वीडियो क्लिप भी बना ली।

बीते 20 जून को वे लोग वापस घर में घुस आए तथा क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल किया तथा दुबारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने वह वीडियो क्लिप वाट्स अप पर वायरल कर दी।

पीड़िता के अनुसार उसके पति बीते 15 जून को ही दुबई गए थे जहां उन्होंने क्लिप देख ली तथा 25 जून को दुबई से वापस लौट आए। इस घटना के बारे में 22 जून को ही राज कालेज चौकी प्रभारी सहित महिला हेल्पलाइन पर घटना की जानकारी दी गई लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

पीड़िता ने मांग की कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाए और उसके जानमाल की सुरक्षा की जाए।