Home Headlines एकतरफा प्यार में मिला इनकार तो युवक ने कर दिया हमला

एकतरफा प्यार में मिला इनकार तो युवक ने कर दिया हमला

0
एकतरफा प्यार में मिला इनकार तो युवक ने कर दिया हमला
jilted lover attacks his girlfriend in latehar
jilted lover attacks his girlfriend in latehar
jilted lover attacks his girlfriend in latehar

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को एकतरफा प्यार में उसके प्रेमी कपिलदेव सिंह ने टांगी से मार कर घायल कर दिया।

प्रेमी बालूमाथ थाना क्षेत्र के होलंग गांव का रहने वाला है। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया गया कि लड़का और लड़की आपस में रिश्तेदार थे। इसी वजह से दोनों में अक्सर बातचीत होती थी। लड़का इसे प्यार समझने लगा।

सोमवार को युवक को पता चला कि लड़की घर में अकेले है तो वह उसके घर पहुंच गया। वह लड़की से शादी की बात करने लगा। जब लड़की ने विरोध किया तो युवक उत्तेजित हो गया और उस पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया।

हंगामा सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। तब तक युवक फरार हो गया था। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की को सदर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया। आरोपी कपिलदेव सिंह को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर टांगी भी बरामद कर ली है।