Home Delhi सिरफिरे आशिक ने युवती के ऊपर फेंका तेजाब

सिरफिरे आशिक ने युवती के ऊपर फेंका तेजाब

0
सिरफिरे आशिक ने युवती के ऊपर फेंका तेजाब
jilted lover throws acid on girlfriend in delhi
jilted lover throws acid on girlfriend in delhi
jilted lover throws acid on girlfriend in delhi

नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में एक युवती पर तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित युवती का ब्वॉयफ्रेंड है। आरोपी को वारदात के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उसे शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के से बातें करती है। इसलिए वो उससे शादी करने से इनकार कर रही है। आरोपी की पहचान रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।

जानकारी के अनुसार वारदात संगम विहार इलाके में बुधवार सुबह करीब दस बजे हुई थी। रवि और पीडि़त युवती संगम विहार इलाके में आसपास ही रहते हैं। आरोपी रवि प्राइवेट नौकरी करता है। करीब ढाई साल पहले ही दोनों में दोस्ती हुई थी। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया था।

दोनों के परिवार वालों ने रवि और पीडि़ता की शादी तय भी कर दी थी लेकिन कुछ दिन बाद रवि के गलत आदतों की जानकारी मिलने के बाद पीडि़ता ने शादी से इनकार कर दिया। जिस वजह से शादी टूट गई यह बात रवि को नागवार गुजरी।

रवि शादी टूटने के बाद से पीडि़ता को मनाने की कोशिश करता रहा। वहीं आरोपी को पिछले कुछ समय से शक था कि पीडि़ता किसी और से बातें करती हैं और उसी शख्स से शादी भी करेगी।

आरोपी ने सुबह ही इलाके से तेजाब खरीदा था उसके बाद वह पीडि़ता के घर में घुस गया। उस समय पीडि़ता की मां किचन में थी। पीडि़ता से आरोपी ने किसी बात को लेकर कहासुनी की और फिर उसे शादी करने के लिये जबरन मनाने की कोशिश की।

पीडि़ता के मना करने पर आरोपी ने तेजाब उस पर उड़ेल दिया और उसे जबरन पिला भी दिया। पीडि़ता के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।

पीडि़ता को एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पीडि़ता की हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने परिवार वालों के बयान पर आरोपी रवि के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी की मां ने इस बात को कबूल किया कि दोनों में दो साल से अफेयर चल रहा था।

हम लोगों ने दोनों का विवाह तय कर दिया था पर युवती के घरवालों ने कुछ दिन बाद शादी तोड़ने की बात कही जिसके बाद बेटे रवि ने युवती के ऊपर तेजाब फेंका भी और उसे जबरदस्ती पिला भी दिया।