Home Headlines जोधपुर : ऊंट की सवारी करते पर्यटक गिरा, मौत

जोधपुर : ऊंट की सवारी करते पर्यटक गिरा, मौत

0
जोधपुर : ऊंट की सवारी करते पर्यटक गिरा, मौत

foreign tourists falls down during camel rides, died

जोधपुर। भारत भ्रमण आए एक विदेशी पर्यटक की गुरुवार रात को देचू थाना क्षेत्र के खिंयासरिया गांव में ऊंट की सवारी करते नीचे गिर गया। घायल पर्यटक को जोधपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि कनाडा का रहने वाला 60 वर्षीय ओली, उसकी पत्नी डॉन और अन्य लोग भारत भ्रमण पर आए हुए थे। यह लोग देचू के मनवार होटल पर ठहरे थे।

गुरुवार रात में ओली ऊंट की सवारी करते समय अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ वाले लोग और अन्य उसे देचू प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां से उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया।

बताया गया कि इसकी संभवत: बीच रास्ते ही मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी पर देचू पुलिस वहां पहुंची और शव का मथुरादास माथुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।