Home Gallery हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 गोल से हराया

हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 गोल से हराया

0
हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को  2-1 गोल से हराया
Junior Hockey World Cup in India beat South Africa by 2 1 goals
Junior Hockey World Cup in India beat South Africa by 2 1 goals
Junior Hockey World Cup in India beat South Africa by 2 1 goals

लखनऊ। फारवर्ड मनदीप सिंह और कप्तान हरजीत सिंह के कमाल के खेल से सोमवार को जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी में हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 गोल से हरा कर पूल-डी फतह कर लिया।

इस जीत से पूरा स्टेडियम झूम उठा। मैच खत्म होने बाद देर तक खेल प्रेमी ढोल की आवाज पर नाचते रहे। पूरे स्टेडियम में तिरंगे लहरा रहे थे।

पूरे 70 मिनट मुकाबला पूरे शबाब पर तेज गति से चला। दोनों ही टीमों ने अपने खेल से सबका दिल जीत लिया। जिस अंदाज में दक्षिण अफ्रीका ने प्रदर्शन किया उससे साफ लग रहा था कि उसने भारतीय टीम के खेल का बारीकी से अध्ययन किया।

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों मनदीप सिंह, अरमान कुरैशी, हरजीत सिंह और सिमरन जीत को घेर लिया था। पर भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका चक्रव्यूह को ध्वस्त कर दिया। खेल के 11वें मिनट में ही हरजीत सिंह ने गोल कर भारतीय खेमे में खुशियां बिखेर दीं।

काइली ने गोल भरा रोमांच

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के काइली ने गोल कर मुकाबले में रोमांच भर दिया। खेल के 55वें मिनट में मनदीप सिंह ने गोल कर भारत के खाते में जीत लिख दी थी।