Home Entertainment Bollywood 70वें बर्थडे पर कबीर बेदी ने रचाई चौथी शादी, बेटी खफा

70वें बर्थडे पर कबीर बेदी ने रचाई चौथी शादी, बेटी खफा

0
70वें बर्थडे पर कबीर बेदी ने रचाई चौथी शादी, बेटी खफा
kabir bedi marries close friend parveen dusanj on 70th birthday
kabir bedi marries close friend parveen dusanj on 70th birthday
kabir bedi marries close friend parveen dusanj on 70th birthday

मुंबई। अभिनेता कबीर बेदी ने 16 जनवरी को अपने 70वें बर्थडे से एक दिन पहले अपनी करीबी फ्रेंड और ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस एवं मॉडल 42 साल की परवीन दुसांज के साथ शादी की। परवीन की उम्र कबीर की बेटी पूजा बेदी से 4 साल कम है।

पूजा बेदी इस पिता की इस शादी में शामिल नहीं हुईं और वो इस शादी से नाराज नजर आ रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया, परियों की हर कहानी में एक चुड़ैल या बुरी सौतेली मां होती है, मेरी अब आ गई है।

Every fairy tale has a wicked witch or an evil step~mother! Mine just arrived! @iKabirBedi just married @parveendusanj .

— Pooja Bedi (@poojabeditweets) January 17, 2016
पहली पत्नी बनी प्रोतिमा

मालूम हो कि कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर 3 साल तक एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे लेकिन परवीन से उन्होंने शादी नहीं की।

kabir bedi marries close friend parveen dusanj on 70th birthday
kabir bedi marries close friend parveen dusanj on 70th birthday

दूसरी पत्नी बनी सुसैन
अभिनेता कबीर बेदी ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। दोनों का एक बेटा एडम बेदी हैं, जो एक इंटरनेशनल मॉडल हैं। एडम फिल्म ‘हैलो कौन है?’ से बॉलीवुड में शुरुआत कर चुके हैं। इसके बाद कबीर का दूसरी शादी में भी तलाक हो गया।

तीसरी पत्नी बनी निक्की

कबीर बेदी ने तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की थी, 2005 में ये रिश्ता भी तलाक पर खत्म हुआ।

चौथी पत्नी बनी परवीन

इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दुसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। जिनसे उन्होंने 15 जनवरी को शादी की।