Home Entertainment Bollywood कबीर बेदी ने ‘तीखी टिप्पणियों’ के लिए बेटी पूजा बेदी को फटकारा

कबीर बेदी ने ‘तीखी टिप्पणियों’ के लिए बेटी पूजा बेदी को फटकारा

0
कबीर बेदी ने ‘तीखी टिप्पणियों’ के लिए बेटी पूजा बेदी को फटकारा
Kabir Bedi slams daughter Pooja Bedi over venomous comments on wife parveen dusanj
Kabir Bedi slams daughter Pooja Bedi over venomous comments on wife parveen dusanj
Kabir Bedi slams daughter Pooja Bedi over venomous comments on wife parveen dusanj

मुंबई। हाल मेें चौथी शादी करने वाले अभिनेता कबीर बेदी ने उनकी नई पत्नी को ‘दुष्ट और शैतान’ कहने पर अपनी बेटी पूजा बेदी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह इन बातों से ‘बहुत निराश’ हैं।

ब्रिटेन की सामाजिक शोधकर्ता परवीन दुसांझ से अपने 70वें जन्मदिन पर शादी करने वाले अभिनेता ने पूजा की तीखी टिप्पणियों को लेकर ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताई।

Kabir Bedi slams daughter Pooja Bedi over venomous comments on wife parveen dusanj
Kabir Bedi slams daughter Pooja Bedi over venomous comments on wife parveen dusanj

उन्होंने लिखा कि हमारी शादी के तुरंत बाद परवीन दुसांझ के खिलाफ अपनी बेटी पूजा की तीखी टिप्पणियों से बहुत निराश हूं। गलत व्यवहार के लिए कोई बहाना नहीं चल सकता।

कबीर बेदी और उनकी पहली पत्नी प्रतिमा की बेटी पूजा शादी से खुश नहीं है। उन्होंने शादी के तुरंत बाद 17 जनवरी को ट्वीट किया था किक हर परिकथा में एक दृष्ट चुडै़ल या शैतान सौतेली मां होती है। मेरी अभी अभी आई है।

कबीर बेदी ने अभी अभी परवीन दुसांझ से शादी की। हालांकि पूजा ने बाद में यह ट्वीट हटाकर पिता को उनकी चौथी शादी के लिए शुभकामनाएं दीं। लेकिन लगता है कि कबीर ने पूजा की तीखी टिप्पणियों को लेकर उन्हें माफ नहीं किया है।