Home Entertainment गंगाजल-2 के जरिए कमबैक करेंगी काजोल

गंगाजल-2 के जरिए कमबैक करेंगी काजोल

0
ACTRESS KAJOL
Kajol Can Be Seen in Gangajal 2

मुंबई। बॉलीवुड मे अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर काजोल गंगाजल के सीक्वल से कमबैक कर सकती हैं। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार प्रकाश झा अपनी सुपरहिट फिल्म गंगाजल का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।

प्रकाश झा इस बार फिल्म महिला पात्र को केंद में रखकर बना रहे हैं। फिल्म का निर्माण प्रकाश झा, काजोल के पति अजय देवगन के साथ मिलकर कर रहे हैं।

Kajol Can Be Seen  in Gangajal 2चर्चा है कि गंगा जल के सीक्वल में काजोल एक महिला पुलिसअधिकारी की भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2003 में प्रकाश झा ने अजय देवगन को लेकर गंगाजल बनाई थी।

बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अजय देवगन ने पुलिस अधीक्षक की भूमिका निभाई जो प्रांत में फैले अपराध को समाप्त कर देता है। हांलाकि इसके लिए उसे काफी अड़चनों का सामना करना पड़ता है लेकिन अंत में वह विजयी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here