Home Entertainment ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को बाय-बाय कहेंगी कांची

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को बाय-बाय कहेंगी कांची

0
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को बाय-बाय कहेंगी कांची

 

टीवी के सबसे पापुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ में कांची यानी कि गायत्री अब शो को बाय बाय कहने का मूड बना चुकी है। क्योंकि कांची शो में अपने रोल से खुश नहीं हैं।

कांची ने भी इस खबर पर मुहर लगाते हुए कहा है कि हां मैंने शो छोड़ दिया है। मुझे उस रोल में कोई फ्यूचर नहीं दिख रहा था। मेरे कैरेक्टर को एकदम साइडलाइन कर दिया गया था। मैं शो के प्रोड्यूसर राजन शाही का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने मुझे इस इंडस्ट्री में लॉन्च किया।

कांची ने आगे कहा कि वो अब केवल लीड रोल निभाना चाहती हैं और ऐसे ही सीरियल्स में काम करेंगी। कांची से पहले उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहन मेहरा ने बिग बॉस के लिए ये शो छोड़ा था।

रोहन सीरियल में उनके भाई नक्श का रोल निभा रहे थे। शो की लीड एक्ट्रेस हीना खान भी काफी महीनें पहले शो छोड़ चुकी हैं।