Home World Asia News दुनिया भर में पाकिस्तान का कराची सबसे असुरक्षित शहर

दुनिया भर में पाकिस्तान का कराची सबसे असुरक्षित शहर

0
दुनिया भर में पाकिस्तान का कराची सबसे असुरक्षित शहर
Karachi Makes it to The List of the Most Dangerous Cities in The World
Karachi Makes it to The List of the Most Dangerous Cities in The World
Karachi Makes it to The List of the Most Dangerous Cities in The World

लंदन। पाकिस्तान के कराची शहर को दुनिया के सबसे असुरक्षित शहर मना गया है, जबकि जापान की राजधानी टोक्यो को सबसे सुरक्षित। यह खुलासा ‘दी इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सेफ सिटी इंडेक्स-2017 से हुआ है।

सुरक्षित शहरों की सूची में सिंगापुर दूसरे और जापान का ओसाका तीसरे स्थान पर है। सुरक्षित शहरों में दिल्ली 43वें और मुंबई 45वें पायदान पर है। इस इंडेक्स में 60 शहरों को शामिल किया गया है।

सेफ सिटी इंडेक्स के लिए निजी सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा, स्वाथ्य सुरक्षा और ढांचागत सुरक्षा जैसे 49 प्रतिमानों के आधार पर शहरों की रैंकिंग की गई। इस सूची में चीन के तीन और भारत के दो शहर शामिल हैं।

शीर्ष दस शहरों में अमरीका, इंग्लैंड, फ्रांस का कोई भी शहर नहीं है, वहीं, भारत और उसके पड़ोसी देशों की बात करें, तो इनमें चीन अव्वल है। उसके दो शहर शीर्ष 35 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। दिल्ली और मुंबई को 2015 की तुलना में एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। 2015 के इंडेक्स में 50 शहर शामिल थे।

सबसे सुरक्षित दस शहरों में एशिया और यूरोप का दबदबा है। शीर्ष 10 में 4 पूर्वी एशिया के हैं, जबकि तीन यूरोपीय शहर एम्सटर्डम, स्टॉकहोम और ज्यूरिख भी शामिल हैं।

सूची के मुताबिक साल 2015 की तुलना में इस बार ज्यादातर शहरों का सुरक्षा स्तर गिरा गिरा है। केवल दो शहरों में सुधार दर्ज हुआ है जिनमें स्पेन के मैड्रिड के सुरक्षा मानकों में 13 और सियोल में 6 अंकों का सुधार हुआ है।