Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर की सिफारिश कर रही है बिपाशा - Sabguru News
Home Entertainment Bollywood बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर की सिफारिश कर रही है बिपाशा

बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर की सिफारिश कर रही है बिपाशा

0
बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर की सिफारिश कर रही है बिपाशा
Karan Singh Grover and Bipasha Basu
Karan Singh Grover and Bipasha Basu
Karan Singh Grover and Bipasha Basu

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और बंगाली बाला बिपाशा बसु इन दिनों करण सिंह ग्रोवर को काम दिलाने के लिए सिफारिश कर रही है।

बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म अलोन में काम किया था। बतौर अभिनेता करण की यह पहली फिल्म थी। बिपाशा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड करण के लिए सिफारिश कर रही हैं।

चर्चा है कि हाल ही में बिपाशा को एक स्क्रिप्ट ऑफर हुई थी। वो इसे करने को लेकर उत्सुक थीं लेकिन साथ ही यह भी जानने में कि मुख्य भूमिका कौन सा अभिनेता निभाएगा।

जब उन्हें बताया गया कि मुख्य भूमिका में कौन सा अभिनेता हैं तो बिपाशा ने निर्माताओं से कहा कि करण को कास्ट किया जाए। ऐसे में कुछ भी फाइनल नहीं हो पा रहा है।

करण की आखिरी रिलीज फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करने में सफल साबित हुई थी। बावजूद इसके करण को काम मिलने में परेशानी आ रही है। यही कारण है कि बिपाशा उनकी मदद करने में लगी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here