Home Karnataka Bengaluru कर्नाटक उपचुनाव : विधानसभा की दोनों सीटों पर कांग्रेस जीती

कर्नाटक उपचुनाव : विधानसभा की दोनों सीटों पर कांग्रेस जीती

0
कर्नाटक उपचुनाव : विधानसभा की दोनों सीटों पर कांग्रेस जीती
Karnataka by-election result 2017 : Congress wins both 2 assembly seats
Karnataka by-election result 2017 : Congress wins both 2 assembly seats
Karnataka by-election result 2017 : Congress wins both 2 assembly seats

बेंगलुरु। कर्नाटक के दो विधानसभा क्षेत्रों नंजनगुड (अनुसूचित जाति आरक्षित) और गुंडलुपेट में हुए उपचुनाव में गुरुवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

कांग्रेस के उम्मीदवार के. केशवमूर्ति ने नंजनगुड में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के श्रीनिवास प्रसाद को 21,334 वोटों से हराया।

गुंडलुपेट में कांग्रेस की एम. सी. मोहन कुमारी उर्फ गीता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सी.एस.निरंजन कुमार को 10,877 वोटों से हराया।

नंजनगुड में डाले गए कुल 1,56,315 वोटों में से केशवमूर्ति को 86,212 (55 फीसदी) जबकि प्रसाद को 64,878 (41.5 फीसदी) वोट मिले।

गुंडलुपेट में डाले गए 1,74,955 वोटों में से गीता को 90,260 (51.6 फीसदी), निरंजन कुमार को 79,383 (45.4 फीसदी) वोट मिले।