Home Rajasthan पायलट और संयम को कटारिया की चुनौती

पायलट और संयम को कटारिया की चुनौती

0

1

सिरोही। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को सरजावाव दरवाजे पर अपनी आमसभा के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और स्थानीय कांग्रेसी नेता संयम लोढा को चुनौती देते हुए साझा मंच से कांग्रेस की उपलब्धि बताने को कहा।कटारिया ने कहा कि संयम और पायलट यहां आएं और अपना सामान जनता के सामने रखें और मै भाजपा का सामान जनता के सामने रखता हूं। किसमें दम है इसका फैसला जनता कर देगी।
उन्होंने आरोप लगाया कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाया है और इसी कारण जनता ने उसे उखाड फेंका है। कटारिया ने कहा कि चोर भाजपा का नेता हो या कांग्रेस का ईवीएम में जनता को उसके राजनीतिक जीवन की हत्या कर देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनावों में सोच समझकर वोट दें ताकि भू-माफिया बोर्ड पर हावी नहीं हो सके। उन्होने कहा कि यदि जीतकर आने के बाद भाजपा पार्षद भी जनादेश को धोखा देकर अपने जमीर का सौदा न करें। उन्होंने अपील की कि जनता निर्दलीयों को बिल्कुल नहीं जिताए अन्यथा ये लोग पांच साल तक सिर्फ सौदेबाजियां करते रहेंगे। इससे पहले राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, रानीवाडा विधायक नारायणसिंह देवल, जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी, तारा भंडारी ने संबांेधित किया।

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, नगर अध्यक्ष बाबूलाल सगरवंशी, हेमंत पुरोहित आदि ने कटारिया का माल्यार्पण कर संबोधन दिया। इस दौरान विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशी शंकरसिंह परिहार, प्रकाशकुंवर, मगन मीणा, भूभराम माली, बाबूलाल सगरवंशी, प्रवीणकुमार सगरवंशी, अमिया देवी, ताराराम माली, जितेन्द्र खत्री, इमरान, दक्षा गहलोत, दिलीप व्यास, धनपतसिंह राठौड, शीतल सिंघी, मंजू प्रजापत, राधा देवी, प्रवीण राठोड, विरेन्द्र एम चैहान आदि मौजूद थे।

2

अपने ही शासन में मजबूर नजर आए भाजपाई
मंच पर भाजपा के नेता जिस तरह का भाषण दे रहे थे, उससे लग रहा था कि यह लोग अपने ही शासन में सिरोही नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार के आगे घुटने टेक चुके है। वार्ड संख्या-2 के भाजपा प्रत्याशी सुनील व्यास ने शहर में 3600 रुपए के सीसीटीवी कैमरों को डेढ करोड रुपए में लगाने का मामला उठाया। जबकि यह घोटाला हाल ही में हुआ जब स्थानीय विधायक ओटाराम देवासी राज्यमंत्री बन चुके थे। वही इस मामले में पूर्व में आईटी सेल के जिलाध्यक्ष खुद गुलाबचंद कटारिया को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद भी यह काम सिरोही नगर परिषद में नियमित जारी है। दोनों मंत्रियों के इस भ्रष्टाचार को नहीं रोक पाने की पीडा भाजपाइयों के मन में दिखी।

इसी तरह शंकरसिंह परिहार ने शहर में कांग्रेस बोर्ड की ओर से किए गए भ्रष्टाचार से शहर को आजीज बताया तो विरेन्द्र सिंह चैहान ने भी कांग्रेस के बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार को आडे हाथों लिया, जबकि दोनों ही कांग्रेस के इस भ्रष्टाचार के दौरान क्रमश नगर और जिला महामंत्री थे।

इससे भी बडा सवाल खुद राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने भाजपा की सरकार ओर अपनी क्षमता पर खडा कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस के बोर्ड ने उनकी ओर से स्वीकृत पानी की टंकी को एनओसी नहीं दी, इस पर उनके पार्षद को धरने पर बैठना पडा, लेकिन वो सिरोही की जनता के जेहन में उठ रहे इस सवाल का कोई जवाब नहीं दे पाए कि 11 महीने से आई उनकी सरकार ने सिरोही नगर परिषद में उनके साथ दुव्र्यवहार करने वालों के साथ क्या किया। आरोप यह है कि ऐसे लोगों को भाजपा अपने शासन में संरक्षण देती रही और अब भी सीसीटीवी खरीद की कथित अनियमितता में पालन कर रही है।

दो कांग्रेसी भाजपा में शामिल
कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस की वर्तमान पार्षद लीलादेवी कांग्रेस में शामिल हुई। सभा समापन के बाद गौरव काशिवा को भी कटारिया ने माला पहनाकर भाजपा में शामिल किया, काशिवा ने वार्ड संख्या-15 से कांग्रेस से टिकिट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकिट नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here