Home Business घर में हैं LPG तो रखें इन बातों ध्यान, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही और मौत पक्की

घर में हैं LPG तो रखें इन बातों ध्यान, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही और मौत पक्की

0
घर में हैं LPG तो रखें इन बातों ध्यान, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही और मौत पक्की
blast sabguru.com
lpg sabguru.com
lpg sabguru.com

घरेलू रसोई गैस एक ज्वलनशील पदार्थ है और इसे होने वाली दुर्घटनाओं की ख़बरें हम यदा-कदा सुनते और पढते रहते हैं। हालांकि हम जिस एल.पी.जी. सिलेंडर का प्रयोग करते है वे सुरक्षित होते हैं, फिर भी हमें रसोई गैस के प्रयोग के दौरान कुछ सावधानियां जरूर बरती जानी चाहिए।  वे कौन सी टिप्स है जो आपकों रसोई गैस से होने वाली दुर्घटनाओं से आपकों बचाए रख सकती हैं।

रसोई गैस के प्रयोग के दौरान से सावधानियां ज़रुर रखें

  1. हमेशा BIS-प्रमाणित उपकरणों का ही प्रयोग करें।
  2. नया सिलेंडर लेने पर कंपनी सील और सुरक्षा टोपी को अच्छे से जाँच कर लें।
  3. गैस के साथ आई सुरक्षा टोपी को गैस के साथ ही बांध कर रखें।
  4. किसी अच्छे मैकेनिक से अपने गैस उपकरणों की नियमित जांच और सर्विस करवाते रहें।
  5. सिलेंडर खाली होने पर उसे सुरक्षा टोपी लगाकर ठंडे और हवादार स्थान पर रखें।
  6. गैस का प्रयोग न करते समय और रात को सोने से पहले रेगुलेटर नोब को ऑफ कर दें।
  7. सिलेंडर को हमेशा ज़मीन पर सीधी स्थिति में रखें और गैस स्टोव हमेशा सिलेंडर से ऊँचे प्लेटफॉर्म पर रखें।
  8. ध्यान रहे खिड़की या दरवाज़ों के परदे गैस स्टोव के आसपास न हो।
  9. गैस सिलेंडर को किसी गर्मी के स्रोत और ज्वलनशील पदार्थ जैसे केरोसिन इत्यादि से दूर रखें।
  10. रसोई में रबर, जूट, चटाई जैसे जल्दी आग पकड़ने वाली चीजों का भण्डारण न करें।
  11. इलेक्ट्रिक उपकरण जैसे फ्रिज इत्यादि भी रसोई में न रखें तो अच्छा है।
  12. यदि गैस लीक हो रहा हो तो :
    •हवा के आवागमन के लिए सभी दरवाज़े और खिड़कियाँ खोल दें।
    •अगरबत्ती, मोमबती और अन्य लैंप इत्यादि बंद कर दें।
    •गैस का रेगुलेटर बंद कर दें और सारे गैस स्टोव भी बंद ही रखें।
    •सेफ्टी टोपी को सिलेंडर के ऊपर वापस लगा दें|
    •घर के इलेक्ट्रिक स्विच प्रयोग में न लें।

यह भी पढ़ें: 

 AC में बैठना हो सकता हैं जानलेवा, खबर पढ़ते ही उड़ जायेंगे होश!

⇒ आपकी इन ख़राब आदतों से हो सकता है LIVER फेल!

मर्द लोग, इन सर्दियों में नहाते समय रखें इन बातों का खास ध्यान!