Home Headlines केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या

केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या

0
केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या
Kerala RSS worker, out on bail in murder case, stabbed to death
Kerala RSS worker, out on bail in murder case, stabbed to death
Kerala RSS worker, out on bail in murder case, stabbed to death

त्रिशूर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की रविवार को यहां हत्या कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यालय ने आरोप लगाया है कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह हत्या की है। कार्यकर्ता का नाम आनंदु बताया जा रहा है. वह सीपीएम के कार्यकर्ता फाजिल की हत्या में सहआरोपी था।

घटना अपरान्ह करीब 1.30 बजे हुई। आरएसएस कार्यकर्ता आनंद दोपहिया पर सवार था और एक कार ने उसे धक्का मार दिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। आनंद को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

आनंद पर आरोप था कि उसने 2014 में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या की थी। वह इस समय इस मामले में जमानत पर बाहर था।

ज्ञातव्य है कि केरल में आरएसएस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे पहले कन्नूर के इडाक्कड़ इलाके में एक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ था। कार्यकर्ता का नाम निधीश है।

इससे पहले त्रिवेंद्रम में कुछ बदमाशों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी। 34 वर्षीय राजेश का धारदार हथियार से एक हाथ काट दिया गया था। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले थे।

बीते जुलाई महीने में भी कन्नूर में बीजेपी और आरएसएस कार्यालयों को निशाना बनाया गया था। उनमें आगजनी की घटना सामने आई थी। बीजेपी-संघ से जुड़े कुछ लोगों की दुकानों पर ब्लास्ट कर उन्हें आग के हवाले करने की घटना भी सामने आई थी। इन घटनाओं की केंद्र सरकार ने निंदा की थी।

प्रचारक को मिली सुरक्षा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रहे जानलेवा हमलों के बाद आरएसएस प्रचारकों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके बाद आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक शशिधरण को X कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। प्रचारक को गृह मंत्रालय ने ये सुरक्षा दी थी।