Home Delhi केजी सुरेश आईआईएमसी के महानिदेशक नियुक्त

केजी सुरेश आईआईएमसी के महानिदेशक नियुक्त

0
केजी सुरेश आईआईएमसी के महानिदेशक नियुक्त
KG Suresh appointed as Director General IIMC
KG Suresh appointed as Director General IIMC
KG Suresh appointed as Director General IIMC

नई दिल्ली। भारत सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार केजी सुरेश को भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। महानिदेशक पद पर के जी सुरेश की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ पत्रकार केजी सुरेश के नाम पर सहमति जताई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि आईआईएमसी के पद के लिए 47 वर्षीय सुरेश का कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल का कार्यकाल होगा।

पिछले साल नवम्बर माह में सुनीत टंडन का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही महानिदेशक पद रिक्त पड़ा था। जानकारी हो इस नियुक्ति के पहले केजी सुरेश दूरदर्शन न्यूज में सलाहकार संपादक पद थे। केजी सुरेश दक्षिण भारत में समाचार चैनल एशियानेट न्यूज नेटवर्क लिमिटेड के संपादकीय सलाहकार रह चुके हैं।

वह देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) में मुख्य राजनीतिक संवाददाता भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह अप्रवासी भारतीयों के लिए वेब चैनल पीआईओ टीवी के भारत के ब्यूरो चीफ और डालमिया भारत एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह एक स्तंभकार, ब्लॉगर, राजनीतिक समीक्षक, संचार रणनीतिकार, सार्वजनिक वक्ता, मीडिया ट्रेनर और शिक्षक है।

केजी सुरेश देश की सबसे पुरानी बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के निदेशक मंडल में भी शामिल है। हिन्दुस्तान समाचार हिन्दी, मराठी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, कन्नड, बांग्ला, सिन्धी और नेपाली सहित 10 भारतीय भाषाओं में समाचार उपलब्ध कराने वाली देश की सबसे पुरानी एवं सबसे बड़ी एकमात्र बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी है।

केजी सुरेश नई दिल्ली स्थित सामरिक थिंक टैंक विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के उच्च पद पर कार्यरत हैं। वह देश भर के कई अन्य शीर्ष विश्वविद्यालयों में अतिथि प्राध्यापक हैं। इसमें भोपाल का माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भारतीय जन संचार संस्थान, दिल्ली विश्वविद्यालय, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, दिल्ली का हेरिटेज रिसर्च एंड मैनेजमेंट संस्थान, स्वामी विवेकानंद सुभारती युनिवर्सिटी, शारदा विश्वविद्यालय शामिल है।

वह कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में एक नियमित वक्ता है। वह राजनीति, स्वामी विवेकानंद सहित कई अन्य मुद्दों पर लिखते एवं वकत्वय देते हैं। वह ग्लोबल फाउंडेशन फॉर फाउंडेशन के निदेशक हैं। सुरेश भारतीय मीडिया सेंटर के निदेशक होने के साथ ही पूर्वोत्तर के लोगों के लिए काम कर रही संस्था माई होम के राष्ट्रीय सचिव भी हैं।

उनके विश्लेषण और राजनीतिक विकास और अन्य सामयिक मुद्दों पर टिप्पणी नियमित रूप से देश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, अखबारों, पत्रिकाओं, और वेबसाइटों द्वारा प्रकाशित होती हैं। उन्हें 2012 में हुए एशिया के राष्ट्रमंडल युवा कार्यक्रम के लिए राष्ट्रमंडल यूथ एंबेसडर बनाया गया था। उन्हे 2015 में प्रेम, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए पहले ख्वाजा गरीब नवाज ग्लोबल पीस अवार्ड-2014 से नवाजा गया था।

केजी सुरेश ने कई गणमान्य व्यक्तियों का साक्षात्कार लिया है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल, एच डी देवगौड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व राष्ट्रपति, भैरोंसिंह शेखावत, समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और एके -47 राइफल के आविष्कारक मिखाइल कलाश्निकोव शामिल हैं।