Home Breaking नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ब्यूटी पार्लर में गैंगरेप

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ब्यूटी पार्लर में गैंगरेप

0
नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ब्यूटी पार्लर में गैंगरेप
kolkata : two arrested for gangrape of a woman in beauty parlour
kolkata : two arrested for gangrape of a woman in beauty parlour
kolkata : two arrested for gangrape of a woman in beauty parlour

कोलकाता। महानगर कोलकाता में एक युवती को ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

इनकी पहचान राजकुमार मंडल व अमल मंडल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जादवपुर इलाके के ही रहने वाले हैं जबकि युवती भी वहीं आस-पास रहती है।

पुलिस सूत्रों से घटना के बारे में बताया गया है कि तीन महीने पहले युवती का परिचय राजकुमार के साथ हुआ था। युवती नौकरी की तलाश में थी और राजकुमार ने उसे ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था।

आरोप है कि गत छह मार्च को वह पीड़िता को लेकर जादवपुर के ही एक ब्यूटी पार्लर में रात 8:30 बजे के करीब गया। वहां पहले से ही अमल मंडल नाम का उसका दूसरा साथी मौजूद था।

दोनों ने पीड़िता को खाने के लिए कुछ दिया जिसमें नशीली दवा मिला दिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवती से दुष्कर्म किया।

घटना के दो दिन बाद बुधवार की रात पीड़िता ने जादवपुर थाने में शिकायत दर्ज कार्रवाई जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें अलीपुर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढें

जॉब दिलाने के नाम पर अस्मत लूटने का खेल
अपराध समाचार के लिए यहां क्लीक करें
सेक्स क्राइम की न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
सौतेली बेटी को प्रेगनेंट करने वाला का आरोपी कलयुगी बाप अरेस्ट
सौतेले बाप की करतूत से 12 साल की बेटी बनी मां
अजब गजब न्यूज पढने के लिए यहां क्लीक करें
बिन ब्याही मां बनी युवती, कहा जिन्न के संपर्क से हुई प्रेगनेंट
सहेली से बने अंतरंग संबंध इसलिए घर छोड आई थी छात्रा