Home Chhattisgarh तय नहीं हुआ बेटी का रिश्ता, गुस्से में गनमैन ने फौजी को मारी गोली

तय नहीं हुआ बेटी का रिश्ता, गुस्से में गनमैन ने फौजी को मारी गोली

0
तय नहीं हुआ बेटी का रिश्ता, गुस्से में गनमैन ने फौजी को मारी गोली

fozat

कोरबा। एक निजी सिक्यूरिटी एजेंसी के बैरक में गनमैन ने रिटायर्ड फौजी को गोली मार दी। गोली फौजी की जांघ में लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

रिटायर्ड फौजी बीरेन्द्र सिंह कुसमुंडा स्थित एन नरेन्द्र सिंह सिक्यूरिटी एजेंसी के अधीन नियोजित है। सिक्यूरिटी एजेंसी एसईसीएल कुसमुंंडा खदान की सुरक्षा संभाल रही है। खदान क्षेत्र में एजेंसी का बैरक है।

गुरुवार शाम लगभग 5.15 बजे एजेंसी के सुरक्षा प्रभारी बीरेन्द्र सिंह कमरे में आराम कर रहे थे। इस बीच एक बंदूकधारी व्यक्ति बीरेन्द्र के कमरे में दाखिल हुआ। उसने बंदूक से बीरेन्द्र पर गोली चला दी। गोली बीरेन्द्र की जांघ में लगी।

आरोपी गजेंद्र सिंह कमरे से बाहर निकल गया। गोली की आवाज से बैरक में अफरा तफरी मच गई। आसपास से लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो बीरेन्द्र के जांघ से खून बह रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

घायल बीरेन्द्र को कोरबा के ट्रामा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। बीरेन्द्र सेना में नायब सुबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अस्पताल के डॉ. शतदल नाथ ने बताया कि गोली के झटके से जांघ की हड्डी टूट गई है।

छर्रा जांघ में फंसा हुआ है। घायल बीरेन्द्र के अनुसार आरोपी गजेन्द्र बेटी की शादी उनके बेटे से करना चाहता था। रिश्ता तय नहीं हुआ तो घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढें
​क्राइम की और न्यूज पढने के लिए यहां क्लीक करें