Home Delhi गधे आदमियों से श्रेष्ठ! : कुमार विश्वास

गधे आदमियों से श्रेष्ठ! : कुमार विश्वास

0
गधे आदमियों से श्रेष्ठ! : कुमार विश्वास
Kumar vishvas recites poem on donkeys : donkey are laughing, people are crying
Kumar vishvas recites poem on donkeys : donkey are laughing, people are crying
Kumar vishvas recites poem on donkeys : donkey are laughing, people are crying

नई दिल्ली। गधों को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी की सियासत के बीच आम आदमी पार्टी भी कूद गई है। इसी क्रम में ‘आप’ के नेता कुमार विश्वास का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गधों को आदमियों से श्रेष्ठ कहा गया है।

इस वीडियो में ‘आप’ नेता कुमार विश्वास नहीं बल्कि कवि कुमार विश्वास ने एक कवि के रूप में गधों वाले मुद्दे पर चोट कर रहे हैं। शनिवार शाम को कुमार विश्वास के ऑफिशल यू-ट्यूब चैनल पर यह वीडियो लोड किया गया।

इसमें विश्वास गधों पर आधारित एक हास्य कविता पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। कुमार यह भी बताते हैं कि यह कविता प्रसिद्ध हास्य कवि ओम प्रकाश आदित्य द्वारा लिखी गई थी और आदित्य इसे मंच पर भी सुनाते थे।

कविता में जम कर हास्य-व्यंग्य का रंग घुला हुआ है और गधों को आदमी से श्रेष्ठ बताया गया है। चुनावी मौसम में जहां पिछले कई दिनों से नेताओं के गिरते भाषाई स्तर पर आम जनता चिंता व्यक्त कर रही थी।

वहीँ कुमार की इस छोटी सी लेकिन दमदार प्रस्तुति ने फागुन के महीने की फगुआहट को आसमान में पसार दिया है।

गौरतलब है कि कुमार विश्वास जम कर होली मनाते हैं और उनके लिखे-गाए राजनीतिक जोगीरे होली में हर तरफ बजते-सजते नज़र आते हैं।