Home Entertainment अफेयर खत्म, अलग हुए कुशाल और गौहर

अफेयर खत्म, अलग हुए कुशाल और गौहर

0
gauhar khan
kushal tandon says gauhar khan and i are no more together

मुंबई। मॉडल से अभिनेत्री बनी गौहर खान के साथ अपने प्रेमसंबंध को लेकर हमेशा से खुलकर बोलने वाले टीवी अभिनेता कुशाल टंडन ने दोनों के रास्ते अलग होने की घोषणा की है।…

कुशाल ने शुक्रवार को टि्वटर पर लिखा कि दोस्तों अब “गौशाल” पुकारने का कोई कारण नहीं है। मुझे यह खबर देने का दुख है… गौहर और मैं अब साथ नहीं हैं…।

दोनों के प्रशंसकों ने दोनों के नामों को मिलाकर एक संयुक्त नाम “गौशाल” रखा था। दोनों के अलगाव की खबर ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया। प्रशंसक दोनों के अलगाव का कारण पूछ रहे हैं।

bigg

कुशाल ने अगले ट्वीट में लिखा कि वास्तव में मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं, लेकिन कभी-कभी चीजें किसी कारण से ही होती हैं। गौशाल भले ही एक साथ न हों, लेकिन उन्हें अलग-अलग प्यार कीजिए। प्यार फैलाइए।

कुशाल और गौहर पिछले साल रियलिटी टीवी शो “बिगबॉस” के दौरान करीब आए थे उन्होंने रोमांचक शो “खतरों के खिलाड़ी 5” में भी प्रतिभाग किया था।

she  love

दोनों को बहुत बार सार्वजनिक रूप से भी साथ देखा गया था। वे एकसाथ छुटि्टयों पर गोवा भी गए थे। हाल ही में दोनों पाकिस्तानी गायक उस्ताद राहत फतेह अली खान के वीडियो गीत “जरूरी है” में भी नजर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here