Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
महिला फोटो जर्नलिस्ट पर लैंगिक कमेंट कर फंसी काइली जेनर - Sabguru News
Home Entertainment महिला फोटो जर्नलिस्ट पर लैंगिक कमेंट कर फंसी काइली जेनर

महिला फोटो जर्नलिस्ट पर लैंगिक कमेंट कर फंसी काइली जेनर

0
महिला फोटो जर्नलिस्ट पर लैंगिक कमेंट कर फंसी काइली जेनर
Kylie Jenner upset fans after comment about female
Kylie Jenner
Kylie Jenner upset fans after comment about female

लॉस एंजिलिस। रियलिटी टीवी कलाकार काइली जेनर का एक महिला फोटो पत्रकार पर लैंगिक टिप्पणी करना उनके उपर भारी पड़ रहा है।

अपने फोन कैमरा के जरिए 18 वर्षीय मॉडल ने स्नैपचैट वीडियो शूट किया जिसके कारण उनकी जबर्दस्त आलोचना हो रही है। यह महिला फोटो पत्रकार काइली की तस्वीर लेने के लिए वहां खड़ी थी।

Kylie Jenner
Kylie Jenner upset fans after comment about female

इसमें उन्हें साफ तौर यह कहते हुए सुना गया कि किसी भी महिला को फोटो पत्रकार नहीं होना चाहिए। आप अपनी जिंदगी के साथ क्या कर रही हैं।

काइली की इस लैंगिक टिप्पणी पर एक यूजर ने ट्वीट किया कि काइली जेनर, आखिर एक महिला को फोटो पत्रकार क्यों नहीं होना चाहिए?

वहीं एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया, ‘हे काइली जेनर, सुनो मैडम, क्या कहा आपने किसी महिला को फोटो पत्रकार नहीं होना चाहिए, क्योंकि आप तो अपने आस पास मौजूद अधेड़ उम्र के पुरुषों के साथ ही सहज रहती हैं।