Home Breaking महागठबंधन कोई नहीं तोड़ सकता : लालू

महागठबंधन कोई नहीं तोड़ सकता : लालू

0
महागठबंधन कोई नहीं तोड़ सकता : लालू
Lalu Yadav celebrates 70th birthday, Nitish Kumar extends greetings

Lalu Yadav's Benami property case : IT raids 22 locations

रांची, 29 जून| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन तोड़ा नहीं जा सकता, चाहे इसके लिए कोई कितनी ही कोशिश करे।(10 दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स जिसमे इंडिया के आगे) बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन का जनता दल (यूनाइटेड), राजद और कांग्रेस हिस्सा हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, लालू व नीतीश (कुमार) का गठबंधन अटूट है। यह गठबंधन छेनी से भी नहीं तोड़ा जा सकता।

उन्होंने कहा, “एक लोमड़ी की तरह (भारतीय जनता पार्टी के नेता) सुशील मोदी गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह सफल नहीं होंगे।”

लालू प्रसाद रांची में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में चारा घोटाले से संबंधित मामलों में पेश होने के लिए आए थे।

लालू देवघर, दुमका और डोरंडा (रांची) खजाने से धोखाधड़ी से पैसे निकालने के तीन मामलों में सीबीआई की अदालत में पेश हुए।

लालू प्रसाद के बिहार का मुख्यमंत्री रहने के दौरान 1990 के दशक की शुरुआत में 900 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था।

(FB के योगी आदित्यनाथ पेज पर ऐसी तस्वीर डाली तो महिला ने किया योगी पर केस)

इनमें से ज्यादातर मामले दक्षिणी इलाके से जुड़े हैं, जो अविभाजित बिहार का हिस्सा रहा और अब झारखंड में है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE