Home Breaking लॉ कॉलेज की छात्रा का एक्सप्रेस-वे से शव बरामद

लॉ कॉलेज की छात्रा का एक्सप्रेस-वे से शव बरामद

0
लॉ कॉलेज की छात्रा का एक्सप्रेस-वे से शव बरामद
Law College girl shot killed at expressway in Barrackpore
Law College girl shot killed at expressway in Barrackpore
Law College girl shot killed at expressway in Barrackpore

बैरकपुर (उत्तर 24 परगना)। लॉ कॉलेज की गोली मारकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार रात बैरकपुर एक्सप्रेस-वे के किनारे से पुलिस ने उसका शव बरामद किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम मौमिता विश्वास है। वह बैरकपुर के रहने वाली थी। उसके माथे पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात एक्सप्रेस-वे के किनारे मौमिता का रक्तरंजित शव पाया गया। पहले वहां के स्थानीय लोगों ने किशोरी का रक्तरंजित शव पड़ा देखा और इसकी खबर पुलिस को दी।

पुलिस ने उसका शव बरामद कर उसे कल्याणी के नेहरू अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई थी।

इसके बाद जांच में उतरी पुलिस को पता चला कि मृतका कल्याणी लॉ कॉलेज की छात्रा है। इसकी खबर मौमिता के अभिभावकों को दी गई।

हत्या के रहस्यों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के पीछे प्रेम संबंध हैं कि नहीं, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।