Home Entertainment Bollywood कुछ महिलाएं भी करती हैं कानून का दुरुपयोग : अमिताभ बच्चन

कुछ महिलाएं भी करती हैं कानून का दुरुपयोग : अमिताभ बच्चन

0
कुछ महिलाएं भी करती हैं कानून का दुरुपयोग : अमिताभ बच्चन
laws made to protect women are sometimes misused : Amitabh Bachchan
laws  made to protect women are sometimes misused : Amitabh Bachchan
laws made to protect women are sometimes misused : Amitabh Bachchan

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि कुछ मामलों में महिलाएं भी उन कानूनों का दुरपयोग करती हैं, जो उनकी रक्षा के लिए बनाए गए हैं।

बच्चन अपनी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पिंक’ के बारे में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ अपराध और समाज की प्रतिक्रिया के मुद्दे से जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले होते हैं जहां महिलाएं बलात्कारियों या छेडख़ानी करने वालों को दंडित करने के लिए बनाए गए कानून का दुरुपयोग करती हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों ने कहा है कि पुरुषों के लिए कोई कानून नहीं है। कई मामले हैं जब महिलाओं ने इस कानून का दुरुपयोग किया है। कई मित्रों ने कहा है कि उन्होंने भी इसका इस तरह के दुरुपयोग का सामना किया है। यह उल्टे तरीके से काम कर रहा है, लेकिन बेहद कम मामलों में।

महिलाओं को फिल्मों और समाज में मिलने लगा है ज्यादा महत्व

महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि महिलाओं को समाज में ज्यादा महत्व मिलने लगा है और यह समकालीन सिनेमा में भी दिखाई देने लगा है।

अभिनेता ने कहा कि कुछ दशक पहले रूपहले पर्दे पर नायकों को नायिकाओं के लिए लड़ते दिखाया जाता थ लेकिन अब नायिकाओं को दिखाने के तरीके और उनकी भूमिकाओं में बदलाव आया है।

उन्होंने यहां कहा कि मुझे लगता है कि 1970 के दशक में बनाई गई फिल्मों में पुरूषों अभिनेताओं को नायिकाओं को बुरे मर्दों से बचाने के लिए लड़ते दिखाया जाता था। हम तब ‘मर्दानी’ ताकतवर महिला को नहीं दिखाते थे। तब बुराई पर अच्छाई की जीत और खलनायकों से महिलाओं की हिफाजत के साथ फिल्मों का सही अंत होता था।

73 साल के अमिताभ गत शुक्रवार को रिलीज हुई अपनी नई फिल्म ‘पिंक’ के बारे में एक संवाददाता सम्मेलन में बात कर रहे थे। फिल्म महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर आधारित है और इसे काफी सराहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को फिल्मों और समाज में ज्यादा महत्व मिला है। समाज में होने वाले बदलाव के साथ फिल्में और किरदार बदलते हैं। हम अपनी फिल्मों में जरिये समाज का ही दर्पण पेश कर रहे हैं।

अमिताभ ने फिल्म की सफलता को लेकर कहा कि मुझे इसे मिली प्रतिक्रिया पर काफी गौरव महसूस हो रहा है। अच्छा लगता है जब फिल्म वह संदेश लोगों तक पहुंचाने में सफल रही जो वह उन्हें देना चाहती थी।

अनिरूद्ध राय चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ के अलावा तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और एंड्रिया तारिएंंग मुख्य किरदारों में हैं।