Home Entertainment Bollywood टेरेंस, बोस्को डांस के लिए उत्साहित : माधुरी दीक्षित

टेरेंस, बोस्को डांस के लिए उत्साहित : माधुरी दीक्षित

0
टेरेंस, बोस्को डांस के लिए उत्साहित : माधुरी दीक्षित
have learnt so much from Terence, Bosco : Madhuri Dixit
have learnt so much from Terence, Bosco : Madhuri Dixit
have learnt so much from Terence, Bosco : Madhuri Dixit

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि टेरेंस लुइस और बोस्को मार्टिस डांस को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनसे उन्होंने काफी कुछ सीखा है।

डांस रियलिटी शो’सो यू थिंक यू कैन डांस अब इंडिया की बारी में माधुरी दीक्षित, टेरेंस लुइस और बोस्को मार्टिस के साथ निर्णायक मंडल की सदस्य है। माधुरी दीक्षित ने कहा कि टेरेंस और बोस्को दोनों कोरियोग्राफर नृत्य को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने उनसे बहुत-कुछ सीखा है।

उन्होंने कहा यह सबसे बेहतरीन डांसिंग शो है। टेरेंस और बोस्को दोनों डांस को लेकर काफी उत्साहित हैं और मैंने दोनों से बहुत कुछ सीखा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत में इतने प्रतिभाशाली नर्तक होंगे।

वे शानदार हैं और मैंने उनसे काफी प्रेरणा ली है। जब मैंने लड़कियों को क्रंपिग और अन्य तरह के डांस करते देखा, तो मुझे लगा कि मुझे भी इस तरह का नृत्य करना चाहिए। यात्रा काफी खास और शानदार रही।