Home Breaking 5 में से 4 राज्यों में भाजपा का परचम : उतराखंड, गोवा के सीएम हारे

5 में से 4 राज्यों में भाजपा का परचम : उतराखंड, गोवा के सीएम हारे

0
5 में से 4 राज्यों में भाजपा का परचम : उतराखंड, गोवा के सीएम हारे
assembly elections result 2017
 assembly elections result 2017
assembly elections result 2017

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक जो रूझान मिल रहे हैं उसमें उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस भाजपा से पीछे चल रही है।

अब तक के रूझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली है जबकि 301 सीटों पर वह लगातार बढ़त बनाए हुए है। सपा+कांग्रेस गठबंधन 66, बसपा 22 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से अब तक दर्शाए गए आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस ने 4 सीटे जीत ली हैं और 70 सीटों पर आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल+भाजपा 19, आम आदमी पार्टी 21 और अन्य 3 सीटों पर आगे हैं।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। हरिद्वार ग्रामीण से बीजेपी के यतीश्वरानंद तो किच्छा सीट पर बीजेपी के राजेश शुक्ल ने दी पटखनी। इस पहाड़ी राज्य में भाजपा 49, कांग्रेस 18, अन्य 3 सीटों पर आगे हैं।

जबकि, गोवा में कांग्रेस 12, भाजपा 9 और अन्य 2 सीट पर आगे चल रहे हैं। उधर मणिपुर में भाजपा 20, कांग्रेस 19 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर चुनाव हार गए हैं|

शाह ने पीएम और भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से विजय पताका फहराने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

शाह ने कहा कि यह जीत भाजपा की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं और विकासशील शासन में जनता के विश्वास की जीत है।

ट्विटर पर दिए बधाई संदेश में शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में विश्वास प्रकट कर यह ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता का कोटि कोटि अभिनन्दन करते हैं।

वहीं, उत्तराखंड में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर उन्होंने सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को अमित शाह ने बधाई दी है।

भाजपा मुख्यालय में जश्न का महौल, मोदी-मोदी के गूंजने लगे नारे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 403 विधानसभा सीटों पर शुरूआती रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर एकजुट कार्यकर्ता झूमने-नाचने लगे।

सभी ने ‘मोदी-मोदी’ के जमकर नारे लगाने शुरू कर दिए। यूपी विधानसभा चुनाव की शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। शुरूआती एक घंटे के रूझान में भाजपा को बहुमत मिलते ही पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल शुरू हो गया। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुनामी जैसी स्थिति यूपी विस चुनाव में देखते ही भाजपा कार्यकर्ता झूमने लगे।

इस दौरान फोन पर बधाईयों का दौर भी शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यूपी में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। काम बोलता है का सूपडा साफ हो जाएगा। पत्थर वाली सराकर तो रेस में नहीं थी। पीएम की सूनामी के आगे कोई टिक नहीं पाएगा।

https://www.sabguru.com/live-uttar-pradesh-elections-result-2017/

https://www.sabguru.com/live-manipur-assembly-elections-result-2017/

https://www.sabguru.com/live-goa-elections-result-2017/