Home Headlines इलुइड किपचोगे ने जीता लंदन मैराथन के पुरुषों का खिताब

इलुइड किपचोगे ने जीता लंदन मैराथन के पुरुषों का खिताब

0
इलुइड किपचोगे ने जीता लंदन मैराथन के पुरुषों का खिताब
London Marathon : eliud kipchoge defends men's title, 1st time win for jemima sumgong
London Marathon : eliud kipchoge defends men's title, 1st time win for jemima sumgong
London Marathon : eliud kipchoge defends men’s title, 1st time win for jemima sumgong

लंदन। केन्या के इलुइड किपचोगे ने लंदन मैराथन के पुरुषों का खिताब जीत लिया है। किपचोगे ने यह खिताब पिछले साल भी जीता था। इस तरह वह अपना खिताब बचाने में सफल रहे। खास बात यह है कि इस साल किपचोगे ने इस आयोजन का दूसरा सबसे तेज समय निकाला।

एथेंस ओलम्पिक में 5000 मीटर का स्वर्ण पदक जीतने वाले 31 साल के किपचोगे ने दो घंटे 3.04 मिनट में रेस पूरी की। वह सात सेकेंड से विश्व रिकार्ड तोड़ने में नाकाम रहे।

रेस के बाद किपचोगे ने कहा कि मुझे दुख है कि मैं विश्व रिकार्ड नहीं तोड़ सका लेकिन खुशी इस बात की है कि मैंने नया कोर्स रिकार्ड कायम किया।

केन्या के स्टैनली बिवोत ने दो घंटे 3.51 मिनट के साथ दूसरा और इथियोपिया के दिग्गज केनीसा बेकेले ने दो घंटे 6.36 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

सुमगोंग ने लंदन मैराथन का महिला खिताब जीता

केन्या की जेमिमा सुमगोंग ने लंदन मैराथन का महिला खिताब जीत लिया है। सुमगोंग ने यह रेस दो घंटे 22.58 मिनट में पूरी की। मौजूदा चैम्पियन इथियोपिया की तिगिस्त तुफा ने दो घंटे 23.03 मिनट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि विश्व हाफ मैराथन रिकार्ड धारी फ्लोरेंस किपलागात ने 2 घंटे 23.39 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया। किपलागात ने पांचवीं बार लंदन मैराथन में हिस्सा लिया और यह उनका दूसरा पोडियम फिनिश है।