Home Breaking दुनिया की सबसे लंबी शादीशुदा जोड़ी टूटी, 110 साल की उम्र में पति की मौत

दुनिया की सबसे लंबी शादीशुदा जोड़ी टूटी, 110 साल की उम्र में पति की मौत

0
दुनिया की सबसे लंबी शादीशुदा जोड़ी टूटी, 110 साल की उम्र में पति की मौत
longest period married person karam chand dead
 longest period married person karam chand dead
longest period married person karam chand dead

लंदन। दुनिया में सबसे लंबी अवधि तक चली शादी का रिकॉर्ड रखने वाले ब्रिटेन के एक भारतीय मूल के व्यक्ति की यहां मौत हो गई। अपने 111वें जन्मदिन से महज छह हफ्ते पहले यहां के एक अस्पताल में 110 वर्षीय करमचंद की प्राकृतिक मौत हो गई।

करमचंद और उनकी 103 वर्षीय पत्नी करतारी ने पिछले साल ही अपने विवाह की 90वीं वषर्गांठ मनाई थी। उनके परिजनों के मुताबिक इस दंपति के बीच कभी भी झगड़ा नहीं हुआ था। वे पश्चिमी यॉर्कशायर में ब्रेडफोर्ड के निकट गिरलिंगटन में स्थित घर में रहते थे। उनके साथ उनका बेटा पॉल भी रहता था।

पॉल ने कहा, ‘उनकी मौत से हम बहुत दुखी हैं, ज्यादा लोग इस उम्र तक नहीं पहुंच पाते।’ करमचंद का जन्म 1905 में पंजाब के एक किसान परिवार में हुआ था। करतारी के साथ उनका विवाह 1925 में हुआ था। वे 1965 में ब्रेडफोर्ड आ बसे थे। उनके आठ बच्चे, 27 नाती-पोते और दर्जनों पड़नाती-पड़पोते हैं।

अपनी लंबी उम्र का राज बताते हुए करमचंद ने एक बार कहा था, ‘‘मनचाहा खाएं और पिएं लेकिन संतुलित रहकर।’ उनकी शादी 90 साल 291 दिन तक चली। हालांकि इसे सबसे लंबी शादी का विश्व रिकॉर्ड माना जाता है लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस ने इसे कभी भी आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी।