Home Breaking पीडीपी विधायक क्या भारत माता की जय के नारे लगाएंगे : उमर अब्दुल्ला

पीडीपी विधायक क्या भारत माता की जय के नारे लगाएंगे : उमर अब्दुल्ला

0
पीडीपी विधायक क्या भारत माता की जय के नारे लगाएंगे : उमर अब्दुल्ला
look forward to PDP MLAs saying Bharat Mata ki Jai, after monday's swearing-in : Omar Abdullah
look forward to PDP MLAs saying Bharat Mata ki Jai, after monday's swearing-in : Omar Abdullah
look forward to PDP MLAs saying Bharat Mata ki Jai, after monday’s swearing-in : Omar Abdullah

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को राष्ट्रवाद की बहस को ताजा करते हुए सवाल किया है कि महबूबा मुफ्ती के शपथ ग्रहण समारोह में क्या पीडीपी विधायक भारत माता की जय के नारे लगाएंगे।

पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार एक बार फिर से जम्मू कश्मीर में सत्तासीन होने जा रही है। राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में 4 अप्रैल को महबूबा मुफ्ती शपथ ग्रहण करेंगी।

इस बीच भारत माता की जय को लेकर विवाद को हवा देते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा कि वह पीडीपी-भाजपा गठबंधन के सभी सदस्यों को देखने के लिए तत्पर हैं जब वे अपने शपद ग्रहण समारोह में भारत माता की जय कहेंगे।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने नागपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को इस देश में रहने का कोई हक नहीं। उन्होंने कहा कि किसी में हिम्मत है कि देश में रहते हुए भारत माता की जय नहीं कहे।

वहीं शिवसेना ने भी सवाल किया था कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों के सम्मान में क्या जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण लेने से पहले महबूबा मुफ्ती भारत माता की जय कहेंगी।

महबूबा मुफ्ती सोमवार को राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने नई सरकार बनाने के लिए उन्हें निमंत्रण भेजा है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जम्मू के राजभवन में किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और जितेंद्र सिंह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।