Home Entertainment Bollywood पूर्व मॉडल का मुस्लिम पति पर आरोप, धर्म परिवर्तन न करने पर पीटा

पूर्व मॉडल का मुस्लिम पति पर आरोप, धर्म परिवर्तन न करने पर पीटा

0
पूर्व मॉडल का मुस्लिम पति पर आरोप, धर्म परिवर्तन न करने पर पीटा
love jihad : former model in mumbai alleges that her muslim husband forced her to follow his religion

मुंबई। मुंबई में एक पूर्व मॉडल ने अपने मुस्लिम पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसके पति ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की। वह हिन्दू है और किसी तरह के दबाव में नहीं आई। महिला ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसकी जान को खतरा है। उसे बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है।

फिलहाल इस मामले की जांच बान्द्रा पुलिस कर रही है। मामले में महिला के पति और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बांद्रा में रहने वाली पीड़ित रश्मि शहबाजकर ने पुलिस को बताया है कि उरण के रहने वाले आसिफ से उसकी 13 साल पहले शादी हुई थी। दोनों का एक 7 साल का बेटा भी है। मुंबई की इस पूर्व मॉडल ने कहा कि मेरे पति ने हाल ही में एक हिन्दू लड़की से शादी की है। यह लड़की मेरे पति से आधी उम्र की है। हम दोनों ही पत्नियां एक साथ रहती हैं।

रश्मि के मुताबिक उसके बाद से आसिफ उसे सताने लगा और 17 नवंबर को तो घर से निकल जाने को कह दिया। पूछने पर उसने बताया कि तुम इस्लाम कबूल नहीं करोगी तो घर मे नहीं रह सकती। रश्मि ने पुलिस को बताया है कि उस समय घर मे मौजूद पति के मित्र मुनीब ने भी उसे धमकाया और बदसलूकी भी की।

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धारा 354, 323, 324, 504, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।