Home Breaking मुख्यमंत्री शिवराज ने मंत्रियों को बांटे विभाग, भूपेन्द्र सिंह बने गृहमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज ने मंत्रियों को बांटे विभाग, भूपेन्द्र सिंह बने गृहमंत्री

0
मुख्यमंत्री शिवराज ने मंत्रियों को बांटे विभाग, भूपेन्द्र सिंह बने गृहमंत्री
Madhya Pradesh chief Minister Shivraj singh chauhan rewards close aides in cabinet rejig
Madhya Pradesh chief Minister Shivraj singh chauhan rewards close aides in cabinet rejig
Madhya Pradesh chief Minister Shivraj singh chauhan rewards close aides in cabinet rejig

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के बटवारे में बड़ा फेरबदल किया हैं। जिसमें भूपेन्द्र सिंह को प्रदेश का नया गृहमंत्री बनाया गया है। इसके साथ उन्हें परिवहन मंत्री का जिम्मा भी सौंपा गया है।

वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री रहे उमाशंकर गुप्ता को राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बनाया गया, अब मंत्रीमंडल के विस्तार में शामिल किए गए जयभान सिंह पवैया उच्च शिक्षा मंत्री होंगे।

इसके साथ ही जनसम्पर्क मंत्री रहे राजेन्द्र शुक्ल को खनिज साधन, वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, प्रवासी भारतीय जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई हैं।

ज्यादातर मंत्रालयों में फेरबदल

मुख्यमंत्री ने मंत्री पद के बंटवारे में सभी को चौकाते हुए सभी विभागों की नए सिरे से सर्जरी की है। मुख्यमंत्री ने ज्यादातर सभी विभागों के मंत्रियों को बदल दिया है। विभागों के बटवारें में खास बात यह रही कि मंत्रीमंडल में शामिल किए नए सभी मंत्रियों को अहम मंत्रालय सौपें गए हैं। जिसमें रुस्तम सिंह को रुस्तम सिंह को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, ओमप्रकाश धुर्वे को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के साथ श्रम मंत्री बनाया गया हैं। वहीं, अर्चना चिटनीस को महिला-बाल विकास मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है।

किसको कौन सा मंत्रालय

शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री (सामान्य प्रशासन, विमानन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।), जयंत मलैया वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री, गोपाल भार्गव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री, डॉ.गौरीशंकर शेजवार, मंत्री वन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, डॉ. नरोत्तम मिश्र, मंत्री जल-संसाधन, जनसम्पर्क, संसदीय कार्य, ओमप्रकाश धुर्वे, मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्रम, विजय शाह, मंत्री स्कूल शिक्षा, गौरीशंकर बिसेन, मंत्री किसान-कल्याण तथा कृषि विकास, रुस्तम सिंह, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, अर्चना चिटनीस, मंत्री महिला-बाल विकास, उमाशंकर गुप्ता, मंत्री राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कुसुम सिंह महदेले, मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जेल, यशोधरा राजे सिंधिया, मंत्री खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व, पारस चन्द्र जैन, मंत्री ऊर्जा, राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री खनिज साधन, वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, प्रवासी भारतीय, अंतर सिंह आर्य, मंत्री पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, पर्यावरण, रामपाल सिंह, मंत्री लोक निर्माण, विधि एवं विधायी कार्य, ज्ञान सिंह, मंत्री आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण, माया सिंह, मंत्री नगरीय विकास एवं आवास, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, मंत्री गृह, परिवहन, जयभान सिंह पवैया, मंत्री उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन, जन शिकायत निवारण।

राज्यमंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार

मंत्रीमंडल के विस्तार में शामिल किए गए 5 राज्यमंत्रियों सहित 9 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार सौपा गया। जिसमें दीपक जोशी, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार), श्रम, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री, लाल सिंह को नर्मदा घाटी विकास (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन, विमानन आर्य राज्य मंत्री और शरद जैन (एडवोकेट), चिकित्सा शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, संसदीय कार्य आर्य राज्य मंत्री बनाया गया।

इसके साथ ही सुरेन्द्र पटवा को संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार), किसान कल्याण तथा कृषि विकास आर्य राज्य मंत्री होंगे। मंत्रीमंडल के विस्तार में शामिल किए गए 5 राज्यमंत्रियों में हर्ष सिंह को आयुष (स्वतंत्र प्रभार), नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन राज्य मंत्री, संजय पाठक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण राज्य मंत्री बनाए गए।

साथ ही ललिता यादव को पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, नरेला विश्वास सारंग को सहकारिता (स्वतंत्र प्रभार), भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास (स्वतंत्र प्रभार), सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भी बनाया गया है। सूर्यप्रकाश मीना उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), के साथ वन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौपी गई।

1.शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री
सामान्य प्रशासन, विमानन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।
2.जयंत मलैया, मंत्री
वित्त, वाणिज्यिक कर
3.गोपाल भार्गव, मंत्री
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण
4.डॉ. गौरीशंकर शेजवार, मंत्री
वन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
5.डॉ. नरोत्तम मिश्र, मंत्री
जल-संसाधन, जनसम्पर्क, संसदीय कार्य
6.ओमप्रकाश धुर्वे, मंत्री
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्रम
7.कुंवर विजय शाह, मंत्री
स्कूल शिक्षा
8.गौरीशंकर बिसेन, मंत्री
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास
9.रुस्तम सिंह, मंत्री
लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
10.अर्चना चिटनीस, मंत्री
महिला-बाल विकास
11.उमाशंकर गुप्ता, मंत्री
राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
12.कुसुम सिंह महदेले, मंत्री
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जेल
13.यशोधरा राजे सिंधिया, मंत्री
खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
14.पारस चन्द्र जैन, मंत्री
ऊर्जा
15.राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री
खनिज साधन, वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, प्रवासी भारतीय
16.अंतर सिंह आर्य, मंत्री
पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, पर्यावरण
17.रामपाल सिंह, मंत्री
लोक निर्माण, विधि एवं विधायी कार्य
18.ज्ञान सिंह, मंत्री
आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण
19.माया सिंह, मंत्री नगरीय विकास एवं आवास
20.भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, मंत्री गृह, परिवहन
21.जयभान सिंह पवैया, मंत्री
उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन, जन शिकायत निवारण
22.दीपक जोशी, राज्य मंत्री
तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार), श्रम, स्कूल शिक्षा
23.लाल सिंह आर्य, राज्य मंत्री
नर्मदा घाटी विकास (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन, विमानन
24.शरद जैन (एडवोकेट), राज्य मंत्री
चिकित्सा शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, संसदीय कार्य
25.सुरेन्द्र पटवा, राज्य मंत्री
संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार), किसान कल्याण तथा कृषि विकास
26.हर्ष सिंह, राज्य मंत्री
आयुष (स्वतंत्र प्रभार), नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन
27.संजय पाठक, राज्य मंत्री
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण
28.ललिता यादव, राज्य मंत्री
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), महिला एवं बाल विकास
29.विश्वास सारंग, राज्य मंत्री
सहकारिता (स्वतंत्र प्रभार), भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास
30.सूर्यप्रकाश मीना, राज्य मंत्री
उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), वन