Home Breaking By Polls : नेपानगर में भाजपा की मंजू और शहडोल में ज्ञान सिंह विजयी

By Polls : नेपानगर में भाजपा की मंजू और शहडोल में ज्ञान सिंह विजयी

0
By Polls : नेपानगर में भाजपा की मंजू और शहडोल में ज्ञान सिंह विजयी
madhya pradesh by election results 2016 : BJP wins Nepanagar assembly seat
madhya pradesh by election results 2016 : BJP wins Nepanagar assembly seat
madhya pradesh by election results 2016 : BJP wins Nepanagar assembly seat

शहडोल/बुरहानपुर। मध्यप्रदेश की शहडोल संसदीय सीट और नेपानगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम फहरा दिया है।

बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की मंजू दादू विजयी हुई हैं। मंजू दादू को 99 हजार 626 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे उनके प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अंतरसिंह बर्डे को 57 हजार 428 मत मिले। इस तरह मंजू दादू 42 हजार 198 मत से विजयी रहीं।

इस विधानसभा सीट पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की प्रत्याशी रेणु पाटील (रेवन्ता पाटील) को तीन हजार 53 तथा लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी वेरसिंह डाबर को एक हजार 940 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या एक लाख 62 हजार 47 रही।

प्रतिक्षेपित मतों की संख्या 16 थी। खास बात यह है कि तीन हजार, 223 मतदाताओं ने उपरोक्त में से कोई नहीं, यानी नोटा विकल्प का उपयोग किया।

भाजपा के ज्ञान सिंह 60 हजार 383 मतों से जीते

मध्यप्रदेश की शहडोल संसदीय सीट के लिए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ज्ञान सिंह अपने निकटत प्रतिद्वंदी हिमान्द्री सिंह से 60 हजार 383 अधिक मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं।

शहडोल संसदीय क्षेत्र से हुए उपचुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें प्रत्याशी ज्ञान सिंह को सबसे अधिक चार लाख 81 हजार 398 एवं कांग्रेस प्रत्याशी हिमान्द्री दलवीर सिंह को चार लाख 21 हजार 15 मत प्राप्त हुए।

इस उप निर्वाचन में हीरा सिंह मरकाम को 55 हजार 306, परमेश्वर सिंह पोर्ते को 21 हजार 143 और शिवचरण पाव को 17 हजार 198 वोट मिले। इसी तरह अमित पड़वार अधिवक्ता ने 14 हजार 398, भाई विमल बैगा ने 11 हजार 851, राम सुंदर बैगा ने नौ हजार 782, पार्वती सिंह मरावी ने सात हजार 228 और शेष राम बैगा ने पांच हजार 687 मत हासिल किए।

झमकलाल वनवासी को चार हजार 711, कोमल बैगा को तीन हजार 902,अनुराधा पाटले को तीन हजार 456, सज्जन सिंह परस्ते को तीन हजार 365, अमर पाल सिंह धुर्वे को तीन हजार 37, कैलाश कोल को दो हजार 846 और कृष्णपाल सिंह पवेल को दो हजार 21 वोट मिले।

किसी को भी वोट नहीं देने वाले यानी नोटा बटन का चुनाव करने वालों की संख्या कई उम्मीदवारों को मिले वोट से अधिक 15 हजार 66 रही।