Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
मध्यप्रदेश : सागर जिले में 9वी कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, 4 अरेस्ट - Sabguru News
Home Breaking मध्यप्रदेश : सागर जिले में 9वी कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, 4 अरेस्ट

मध्यप्रदेश : सागर जिले में 9वी कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, 4 अरेस्ट

0
मध्यप्रदेश : सागर जिले में 9वी कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, 4 अरेस्ट
Madhya Pradesh : school girl gangraped in sagar, 4 held
Madhya Pradesh : school girl gangraped in sagar, 4 held
Madhya Pradesh : school girl gangraped in sagar, 4 held

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में नौवीं कक्षा की एक छात्रा को बहला-फुसला कर ले जाया गया और उसके साथ चार युवकों ने कई दिनों तक गैंगरेप किया। अफसोस की बात यह कि इस अपराध में एक महिला ने भी आरोपियों का साथ दिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद करने के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक फरार है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौवीं में पढ़ने वाली गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को लक्ष्मी नाम की महिला और दो युवक 12 नवंबर को अपने साथ बहला फुसलाकर मकरौनिया क्षेत्र में ले आए। लड़की को मकरोनिया में एक मकान में रखा गया, उसका आरोप है कि चार युवकों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। इस वारदात में महिला की क्या भूमिका रही, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

https://www.sabguru.com/young-girl-gangraped-by-five-youths-in-indore/

https://www.sabguru.com/bhopal-gangrape-case-dna-report-of-accused-confirms-gang-rape/

https://www.sabguru.com/agra-girl-gangraped-by-two-in-eta-soft-drink-with-intoxicants/