Home Breaking औरंगाबाद : 5 करोड़ रुपए फिरौती के लिए 10 साल के बच्चे की हत्या

औरंगाबाद : 5 करोड़ रुपए फिरौती के लिए 10 साल के बच्चे की हत्या

0
औरंगाबाद : 5 करोड़ रुपए फिरौती के लिए 10 साल के बच्चे की हत्या
Maharashtra : 10 year old child killed for ransom in Aurangabad
Maharashtra : 10 year old child killed for ransom in Aurangabad
Maharashtra : 10 year old child killed for ransom in Aurangabad

मुंबई। औरंगाबाद में हफ्ता के लिए 10 वर्षीय बालक वर्धन धोडे की अपरहरण करके हत्या कर दी गई है। हालांकि पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि वर्धन के पिता की कुछ वर्ष पहले मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। औरंगाबाद में स्थित तिलकनगर में गुरुकुंज सोसाइटी से रात साढ़े आठ बजे के करीब दस साल के बच्चे वर्धन धोडे का अपहरण कर लिया गया।

उसके बाद उसके घर पर पांच करोड़ हफ्ता देने के लिए पत्र छोड़ दिया गया। इसके बाद मध्य रात्रि में ही अपहरणकर्ता अभिलाष महोनपूरकर और शाम मगरे ने दस वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी और शव को गाड़ी की डिक्की में डालकर श्रेयनगर में स्थित नाले में फेंक दिया।

अपहरण और हत्या की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और रात में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि वर्धन धोडे के पिता जो कि मुंबई में बिल्डर के रूप में कार्यरत थे, उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज करके जहां आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मामले की जांच पड़ताल भी शुरु कर दी है।

संबधित आलेख : क्राइम की और न्यूज के लिए यहां क्लीक करे