Home Breaking महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ

महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ

0
महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ
Maharashtra cabinet expansion, 11 ministers sworn in, shiv sena chief Uddhav Thackeray skips ceremony
Maharashtra cabinet expansion, 11 ministers sworn in
Maharashtra cabinet expansion, 11 ministers sworn in, shiv sena chief Uddhav Thackeray skips ceremony

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को दस नए मंत्रियों को शामिल करते हुए 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसमें शिवसेना के दो विधायकों को बतौर राज्यमंत्री शामिल किया गया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने दस नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता तथा शिवसेना के नेता उपस्थित थे।

शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार के विस्तार में जिन 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उनमे छह कैबिनेट मंत्री और पांच राज्यमंत्री शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्रियों में भाजपा से पांडुरंग फुंडकर, जयकुमार रावल, संभाजी निलांगेकर पाटिल, सुभाष देशमुख, शिवसेना से राम शिंदे और राष्ट्रीय समाज पक्ष के विधान परिषद (आरएसपी) के सदस्य महादेव जानकर शामिल हैं।

साथ ही, राज्य मंत्रियों में शिवसेना से अर्जुन खोटकर, गुलाब राव पाटिल, बीजेपी से रविंद्र चव्हान, मदन येरावर और स्वभिमानी शेतकरी संगठन के विधान परिषद सदस्य सदाभाऊ खोत शामिल हैं।

भाजपा के साथ महाराष्ट्र और केंद्र में सहयोगी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे शुक्रवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। पिछले काफी समय से बीजेपी-शिवसेना के बीच तल्खी लगातार बढ़ी है।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में बीजेपी पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। इसके अलावा केंद्र की मोदी सरकार के विस्तार में भी शिवसेना को कोई नया मंत्री पद नहीं मिलने को लेकर भी तल्खी सामने आई थी। भ्रष्टाचार के आरोप में एकनाथ खडसे के इस्तीफे के बाद 20 महीने पुरानी फडणवीस सरकार का यह पहला मंत्रिमंडल का विस्तार है।