Home Breaking 6 लोगों की हत्या करने वाला सीरियल किलर बोगस डॉक्टर अरेस्ट

6 लोगों की हत्या करने वाला सीरियल किलर बोगस डॉक्टर अरेस्ट

0
6 लोगों की हत्या करने वाला सीरियल किलर बोगस डॉक्टर अरेस्ट
maharashtra doctor confesses to killing 6 people, bodies found at farmhouse
maharashtra doctor confesses to killing 6 people, bodies found at farmhouse
maharashtra doctor confesses to killing 6 people, bodies found at farmhouse

मुंबई। सतारा जिले के वाई से दो महीनों से गायब एक टीचर के अपहरण के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किए गए डॉक्टर ने अब तक पांच महिला और एक पुरुष की हत्या किए जाने की बात पुलिस के सामने कबूली है।

बोगस डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसने यह सारे शव अपने फार्म हाउस के पास दफनाए थे। पुलिस के अनुसार जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। खुद को डॉक्टर बताने वाले संतोष पोल के पास मेडिकल की फर्जी डिग्री है।

इस डॉक्टर ने मंगला समेत 6 लोगों की हत्याओं को अंजाम दिया था जिसमें से पांच महिलाओं के शवों को अपने फार्म हाउस के पास दफनाया था। पुरुष के शव को डैम के पानी में फेंका।

इस डॉक्टर ने जिन लोगों की हत्याओं की बात कबूली है, यह सभी लोग धोम डैम के इलाके में रहने वाले थे। इस डॉक्टर ने 2003 में पहली हत्या सुरेखा नामक महिला की हत्या की थी। इस हत्या के बारे में अन्य चार लोगों को पता चला तो उनकी भी हत्या कर दी।