Home Headlines सोनिया व राहुल से मिले अशोक चव्हाण, राकांपा की शिकायत

सोनिया व राहुल से मिले अशोक चव्हाण, राकांपा की शिकायत

0
सोनिया व राहुल से मिले अशोक चव्हाण, राकांपा की शिकायत
maharashtra former cm Ashok Chavan meets Sonia gandhi and Rahul gandhi
maharashtra former  cm Ashok Chavan meets Sonia gandhi and Rahul gandhi
maharashtra former cm Ashok Chavan meets Sonia gandhi and Rahul gandhi

मुंबई। विधान परिषद चुनाव व नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी का अच्छा प्रदर्शन होने के बाद सोमवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर उनसे चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी 16 जनवरी को मुंबई दौरे पर आने वाले हैं,लेकिन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने इस दौरे की पुष्टी नहीं की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले थे, लेकिन राहुल गांधी के दौरे के बारे में अभी तक स्पष्ठ नहीं हो सका है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण के साथ नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य अशोक भाई जगताप, सतेज पाटील भी उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी को विधानपरिषद चुनाव में राकांपा की ओर से किए गए भितरघात की जानकारी भी दी।

इसी तरह आगामी मुंबई से हो रहे विधानपरिषद चुनाव में राकांपा ने खुद प्रत्याशी तो नहीं उतारा था, लेकिन इसके बाद राकांपा का बागी प्रत्यासी मैदान में था, जिससे कांग्रेस के भाई जगताप किसी तरह जीतने में सफल रहे थे।

इसी तरह इस समय राज्य में धनगर आरक्षण पर सरकार की दोतरफा भूमिका तथा अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। अशोक चव्हाण ने सोमवार को नगरपंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिली बढ़त की जानकारी भी राहुल गांधी को दी।