Home Sports Cricket खाली समय में कुत्तों के साथ मस्ती कर रहे महेन्द्र सिंह धोनी

खाली समय में कुत्तों के साथ मस्ती कर रहे महेन्द्र सिंह धोनी

0
खाली समय में कुत्तों के साथ मस्ती कर रहे महेन्द्र सिंह धोनी
Mahendra Singh Dhoni enjoys time away from cricket, plays catch with his dogs
Mahendra Singh Dhoni enjoys time away from cricket, plays catch with his dogs
Mahendra Singh Dhoni enjoys time away from cricket, plays catch with his dogs

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर में आराम फरमा रहे हैं। शुक्रवार को अपने घर में वह अपने पालतू कुत्ते को क्रिकेट खेलते देखे गए। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक वह अपने कुत्तों के साथ मस्ती करते रहे।

बतादें कि महेंद्र सिंह धोनी ‘मोमेंटम झारखंड’ में शामिल होने के लिए बीते तीन दिन पहले रांची पहुंचे थे। गुरुवार को उन्होंने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हिस्सा लिया, उसके बाद शाम को वह अपने घर चले गए।

इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह वह अपने पालतू कुत्तों के साथ क्रिकेट खेलते देखे गए। वही महेंद्र सिंह धोनी के घर पर होने की सूचना के बाद उनके घर के बाहर प्रशंसकों की काफी भीड़ जमा हो गई। उन्हें देखने के लिए लोग उत्सुक थे।

हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस के जवानों को उनके घर के पास तैनात किया गया था। जवानों ने भीड़ को हटाया। सूत्रों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी अभी दो-तीन दिन और रांची में रुकेंगे। उसके बाद वह यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।