Home Breaking क्लीन स्वीप के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास

क्लीन स्वीप के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास

0
क्लीन स्वीप के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास
Mahendra Singh Dhoni made history with a clean sweep at zimbabwe
Mahendra Singh Dhoni made history with a clean sweep at zimbabwe
Mahendra Singh Dhoni made history with a clean sweep at zimbabwe

हरारे। तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप के साथ ही भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक नया रिकार्ड कायम किया है।

जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतकर धोनी ने हरारे में कप्तानी करियर की 107वीं जीत दर्ज की। इस रिकार्ड के साथ ही धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बोर्डर की बराबरी कर ली।

आकाड़ों पर गौर करें तो जिंबाब्वे में 3-0 की जीत के बाद धोनी के 194 मैचों में कप्तान के तौर पर 107 जीत हो गई।

धोनी से आगे 230 मैचों में कप्तानी करने वाले पॉन्टिंग हैं, जिन्होंने 165 जीत हासिल की है और धोनी अभी भी इन दिग्गज कप्तान के 58 कदम दूर हैं।