Home Breaking भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में किया प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में किया प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

0
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में किया प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
bjp mahila morcha state president with district postbearer of morcha at delwada mandir mount abu
bjp mahila morcha state president with district postbearer of morcha at delwada mandir mount abu
bjp mahila morcha state president with district postbearer of morcha at delwada mandir mount abu

सबगुरु न्यूज-सिरोही। माउंट आबू के देलवाड़ा मंदिर परिसर में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा गहलोत की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शार्मा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।


भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी के बारे में महिलाओ को अवगत कराया।

उन्होने महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारीं योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

राज्य सरकार की राजश्री योजना के बारे में महिलाओं को अवगत करवाते हुये कहा कि बेटी के जन्म पर अस्पताल में जाकर परिवार वालों को बधाई देते हुए  योजनाओं की जानकारी देवें। प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने जिले की बूथस्तर की कमेटी के बारे में भी जानकारी ली।

जिलाध्यक्ष दक्षा गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के निर्णय को महिलाओं का पूरा समर्थन मिला है और इस निर्णय से आमजन खुश है।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, नगर मंडल अध्यक्ष ईश्वरचंद डागा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री महालक्ष्मी झा, दक्षा देवडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशीला जैन, आशा परमार, प्रभा थिंगर, ललिता अग्रवाल, दर्शना देसाई, साबिरा बेगम, प्रीति वाजपेयी, कमला माली समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।