Home Chandigarh मैनू मांगना नहीं आंदा, मानू अपना बना लो : नवजोत सिद्धू

मैनू मांगना नहीं आंदा, मानू अपना बना लो : नवजोत सिद्धू

0
मैनू मांगना नहीं आंदा, मानू अपना बना लो : नवजोत सिद्धू
mainu mangna vhi nahi aunda, apna bana lo : navjot singh sidhu
mainu mangna vhi nahi aunda, apna bana lo : navjot singh sidhu
mainu mangna vhi nahi aunda, apna bana lo : navjot singh sidhu

नई दिल्ली। भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी को कहा मैनू मांगना नहीं आंदा, मानू अपना बना लो।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन की मौजूदगी में नवजोत सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा करते हुए कांग्रेस के मंच पर स्थान दिया।

पंजाब में सत्तासीन शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार को चुनौती देते हुए कहा ‘उनकी सारी पोल वह जनता के सामने खोलेंगे और अब पंजाब को बचाने के लिए कांग्रेस को ही आगे आना होगा।

जहां से पार्टी कहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा। हम ड्रग्स के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे। मैंने राहुल भाई से बात की है।’ सिद्धू ने कहा कि मेरा कोई पर्सनल अजेंडा नहीं है, मैं पंजाब की तरफ हूं। अगर लालू-नीतीश के रिश्ते सुधर सकते हैं, तो हम लोग एक नहीं हो सकते क्या।

कमानी न पहिया, खेत जोते मेरा सुखबीर भैया। यह मेरी निजी लड़ाई नहीं है, यह पंजाब की मुक्ति की लड़ाई है। रणभूमि में लड़ूंगा, कभी पीठ नहीं दिखाऊंगा। ड्रग्स पंजाब की हकीकत है आज। जो पंजाब हरित क्रांति के लिए जाना जाता था, आज सफेद चिट्टे के लिए जाना जाता है।

यह मेरी निजी लड़ाई नहीं, पंजाब के स्वाभिमान की लड़ाई है। मेरे बारे में विरोधी टिप्पणियां करेंगे, उसकी परवाह नहीं। मेरे पिता भी कांग्रेसी थे। वह कांग्रेस से एमएलए, एमएलसी रहे थे। मैं पैदाइशी कांग्रेसी हूं। मैं अपनी जड़ों में लौट आया हूं।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर तंज पर कसते हुए सिद्धू ने कहा कि भाग बादल भाग, जनता आती है। बादल को कुर्सी खाली करनी होगी। आज पंजाब की स्थिति ये है कि इसकी दुर्गति पर फिल्में बन रही हैं।

सिद्धू ने कहा कि मैं हैरान हूं कि किसी ने नहीं कहा कि ड्रग्स पंजाब की सच्चाई है। ये किसी और राज्य में नहीं है। जो पंजाब हरित क्रांति के लिए जाना जाता था, आज ड्रग्स के लिए जाना जाता है। हम ड्रग्स के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे। पंजाब में नेताओं की कठपुतली बन गई है पुलिस।

सिद्धू पूर्व में लगाई जा रही अटकलों के अनुसार रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही सिद्धू ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। राहुल गांधी ने स्वयं सिद्धू को गले में कांग्रेस पार्टी का प्रतीक पटका पहना कर पार्टी की सदस्य बनाया था।

इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को 10 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की थी। जिसमें अमृतसर (पूर्व) सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। सिद्धू कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

फिलहाल इसी सीट से उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू विधायक हैं। कांग्रेस कुल 117 सीटों में से 108 सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम घोषित कर चुकी है। मतदान चार फरवरी को होगा।