Home Azab Gazab यहां हर टीनएज गर्ल को ‘हईना’ संग हम बिस्तर होना जरूरी

यहां हर टीनएज गर्ल को ‘हईना’ संग हम बिस्तर होना जरूरी

0
यहां हर टीनएज गर्ल को ‘हईना’ संग हम बिस्तर होना जरूरी
OMG! hyena hired to have sex with teenage girls during puberty in Malawi
man hired to have sex with teenage girls during puberty
OMG! hyena hired to have sex with teenage girls during puberty in Malawi

नसांजे। दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में मलावी में एक ऐसी अजीब परंपरा का निर्वहन किया जाता है जिसे सभ्य समाज में डर्टी वर्क माना जाता है। इस परंपरा के मुताबिक गांव की जवान हुई गर्ल्स को एक सेक्स वर्कर के साथ शारीरिक संबंध बनाने होते हैं। इस सेक्स वर्कर को ‘हईना’ कहा जाता है। लडकियों के परेन्टस इसे रेप अथवा हेय दृष्टि से नहीं देखते, उल्टे इसे एक पवित्र रिवाज माना जाता है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दक्षिणी मलावी के नसांजे जिले के एक गांव में एरिक अनिवा नाम का व्यक्ति ‘हईना’ के लिए प्रख्यात है। इस पारंपरिक उपाधि से गांव के किसी एक आदमी को नवाजा जाता है। दक्षिणी मलावी में हाशिये के इलाके के लोग ही इसका चुनाव करते हैं। उनकी नजर में जवान लडकियों से सेक्स करने की प्रक्रिया को ‘यौन पवित्रता’ कहा जाता है।

यदि एक आदमी की मृत्यु हो जाती है तो उदाहरण के लिए उसकी पत्नी को रिवाज के मुताबिक अनिवा के साथ सोना होगा। इसके बाद वह पति को दफना सकती है। यदि किसी महिला ने अबॉर्शन कराया है तो एक बार फिर से उसे यौन पवित्रता की जरूरत पड़ेगी और हईना के साथ हमबिस्तर होना होगा।

पीरियड्स के बाद 3 दिन के भीतर गर्ल्स को सेक्स जरूरी

चौंकाने वाली बात तो यह है कि नसांजे में टीनेज लड़कियों को पहले पीरिअड्स के बाद 3 दिन के भीतर हईना के पास सेक्स के लिए जाना होता है। पीरियड्स आने पर माना जाता है कि लडकी अब टीनेज से औरत बन चुकी हैं। यदि कोई गर्ल हाइना के साथ सेक्स करने से इनकार करती हैं तो माना जाता है कि उसे कोई बीमारी है या घातक विपत्ति से घिरी हुई है। इस विपत्ति की चपेट में उसकी पूरी फैमिली या पूरा गांव आ सकता है।

हईना को सेक्स के लिए मिलता है 4 से 7 डॉलर मेहनताना

हईना के रूप में काम करने वाले अनिवा के 5 बच्चे हैं। उसके बच्चे भी अपने पिता के काम के बारे में जानते हैं। खास बात तो यह है कि अनिवा को खुद यह पता नहीं है कि उससे कितनी महिलाएं प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। उसने बताया कि हमारे समुदाय में 10 ‘हईना’ हैं। ये नसांजे जिले के हर गांव में लड़कियों के साथ सेक्स कर ‘शुद्धीकरण’ करते हैं। एक सेक्स के लिए चार से सात डॉलर मेहनताना मिलता है।