Home Rajasthan Jodhpur जोधपुर : वैवाहिक परिचय महासम्मेलन में जुटा माली-सैनी समाज

जोधपुर : वैवाहिक परिचय महासम्मेलन में जुटा माली-सैनी समाज

0
जोधपुर : वैवाहिक परिचय महासम्मेलन में जुटा माली-सैनी समाज

jomali

जोधपुर। सूर्यनगरी जोधपुर में माली सैनी समाज की ओर से लाल सागर बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित विशाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन में बडी संख्या में विवाह योग्य युवक व युवतियों ने भाग लिया।

समाज(रजि.)पश्चिमी राजस्थान एवं माली सैनी सन्देश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय महा सम्मेलन में 325 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया।

इस मौके पर माली महासभा चेयरमेन ओकांर राम कच्छावा, पूर्व राजसिको अध्यक्ष सुनील परिहार, राजेश गहलोत, भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, आल इण्डिया सैनी सेवा समाज महिला प्रदेशाध्यक्ष गीता सोलंकी, माली सन्देश के संपादक एवं प्रकाशक मनीष गहलोत, जोधपुर संभाग अध्यक्ष धर्मेन्द्र सांखला, प्रदेश युवा अध्यक्ष बिमलेश गहलोत, महिला प्रदेश महासचिव मीना सांखला, भंवर लाल परिहार, प्रदेश युवा महासचिव पंकज सांखला दीपक नागौर भी मौजूद रहे। सम्मेलन में जोधपुर जिले व प्रदेशभर से सैकडों समाजबंधुओं ने भी शिरकत की।

likmi.jpg

समाज के संगठन का किया विस्तार

इसी कार्यक्रम मे माली महासभा के चेयरमेन ओकांर राम कच्छावा व अॉल इण्डिया सैनी सेवा समाज की महिला प्रदेशाध्यक्ष गीता सोलंकी एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश गहलोत जोधपुर संभाग अध्यक्ष धर्मेन्द्र सांखला ने महिला व युवा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जोधपुर जिला महिला अध्यक्ष सुमित्रा गहलोत बनाया। युवा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश सह सचिव निर्मल सोलंकी, जोधपुर जिलाध्यक्ष लवजीत पंवार, जिला उपाध्यक्ष सोहन सिंह सोलंकी, जिला सचिव आनंद सिंह गहलोत, मीडिया प्रभारी रवि परिहार को नियुक्तिया दी।