Home Entertainment Bollywood ममता कुलकर्णी पर कसा कानून का शिकंजा, गैरजमानती वारंट जारी

ममता कुलकर्णी पर कसा कानून का शिकंजा, गैरजमानती वारंट जारी

0
ममता कुलकर्णी पर कसा कानून का शिकंजा, गैरजमानती वारंट जारी
Mamta Kulkarni gets non bailable warrant in 2000 crore thane drug bust case
Mamta Kulkarni gets non bailable warrant in 2000 crore thane drug bust case
Mamta Kulkarni gets non bailable warrant in 2000 crore thane drug bust case

मुंबई। 90 के दशक की बॉलीवुड की हीरोइन ममता कुलकर्णी पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। मुंबई के करीब ठाणे की अदालत से ममता कुलकर्णी के खिलाफ ड्रग तस्करी के एक केस में गैरजमानती वारंट जारी किए गए हैं।

उनके अलावा विकी गोस्वामी के खिलाफ भी गैरजमानती वारंट जारी हुए हैं, जो कुख्यात ड्रग तस्कर है और ममता कुलकर्णी के साथ विकी के करीबी रिश्ते रहे हैं। उन दोनों की शादी की बातें भी होती रही हैं, लेकिन ममता कुलकर्णी ने विकी के साथ शादी से इंकार किया है।

ड्रग तस्करी का ये मामला पिछले साल का है, जब ठाणे पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग बरामद की थी, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2000 करोड़ के आसपास आंकी गई थी। इसी केस में ममता और विकी आरोपी हैं और दोनों के खिलाफ अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी किया है।

ममता इन दिनों केन्या की राजधानी नैरोबी में कहीं रहती हैं और हाल ही में एक चैनल के साथ इंटरव्यू में उन्होंने भारत लौटने से मना किया था।

2014 में केन्या पुलिस ने ममता और विकी को तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद विकी के लिए कहा जाता है कि वो केन्या छोड़कर किसी और देश में जा छिपा है।

यह भी पढें

क्राइम न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
सेक्स क्राइम न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
सुसाइड संबंधी न्यूज के लिए यहां क्लीक करें